फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घोटाले की जांच को पहुंची विजलेंस टीम!

घोटाले की जांच को पहुंची विजलेंस टीम!

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रकरण से चर्चा में आए विकलांग उपकरण घोटाले की धमक बेल्हा में भी पहुंच गई। मंगलवार को विजलेंस की टीम जांच के लिए पहुंची। दफ्तरों में अवकाश होने के कारण कयास लगाया जा रहा है टीम गांवों में पड़ताल कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

विकलांग उपकरणों के वितरण का घोटाला इन दिनों सुर्खियों में है। घोटाले के तार बेल्हा से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को विजलेंस टीम बेल्हा पहुंची। दोपहर बाद इस बात की चर्चा पूरे शहर में रही। कहा जा रहा था कि कार्यालयों में अवकाश है। ऐसे में टीम गांव में जांच कर वापस लौट गई। टीम आने की चर्चा से लोग केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में लग गए। अखबार के दफ्तरों में फोन कर हकीकत का पता लगाने की कोशिश करते रहे। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि सलमान खुर्शीद से जुड़ा यहां कोई मामला नहीं हो सकता। पूर्व जिला विकलांग कल्याण अधिकारी की कुछ शिकायतें थीं। हो सकता है विजलेंस टीम उसी की जांच में आई रही हो। मगर टीम आती तो उनसे मिलती जरूर। उन्हें टीम आने की कोेई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed