{"_id":"5cd4690dbdec2207114bf308","slug":"91557424397-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच में सामंजस्य बनाने की सीजेएम ने पेश की मिशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच में सामंजस्य बनाने की सीजेएम ने पेश की मिशाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
बार और बेंच में सामंजस्य बनाने की सीजेएम ने पेश की मिशाल
विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लादा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। न्याय भवन कुंडा में एसीजेएम घनेंद्र कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनके कार्यकाल को बेहद अच्छा बताया। कहा गया कि उन्होंने और बेंच में ऐसा सामंजस्य बनाकर एक मिसाल पेश की। उनकी न्याय प्रियता का आलम रहा कि अधिवक्ता उन्हें हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्याें में भी अपनी सहभागिता बहुत ही उत्साह से की। इसके चलते आम जनमानस भी उनका गहरा असर पड़ा। जिस तरह से उन्होंने आपसी तालमेल बनाकर न्याय प्रियता के तहत काम किया वह अविस्मरणीय रहेगा। एसीजेएम घनेंद्र कुमार ने बेहत न्याय व्यवस्था के संचालन के लिए अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से एक अच्छा कार्यकाल कुंडा में रहा। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता घनश्याम शुक्ला ने किया। सभा में दिनेशमणि त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, राममूर्ति त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ल, हनुमान प्रसाद पांडेय, अजय मिश्र, आचार्य राजीव शुक्ल, हरेंद्र पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, बीडी यादव, राजू यादव, अशोक कुमार, शंभूनाथ द्विवेदी, शकील अहमद, कबीर अहमद, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।
फोटो-
आग से लाखों का नुकसान, गृहस्थी के साथ ही मवेशी जले
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा/बाघराय/ बिहार। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी मिथिलेश सोनकर के घर में गुरुवार को आग लग गई। इससे घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। इसके साथ ही कपड़े, बर्तन सहित लाखों रुपये के सामान सहित पूरी गृहस्थी जल गई। इससे उसके घर में चीखपुकार मच गई। उधर, बिहार ब्लाक के कर्माजीतपट्टी ग्राम सभा के शिवगढ़ गांव में रामकिशोर यादव के छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख पड़ोस के छोटेलाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण जुट गए और मकान में सो रहे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई गई और आग बुझाई गई। उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के बंशियारा गांव में दोपहर को एक सफेदा के पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे जंगल में आग फैल गई। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। इसी तरह से इसी गांव में दुखीराम सरोज पुत्र नथई के पशुशाला में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष नन्हे लाल यादव व ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई जा सकी। आग से उसकी पशुशाला में बंधी तीन गाय व छह बकरियां जिंदा जल गईं। आग लगने के समय दुखी सरोज परिवार सहित निमंत्रण में गए हुए थे। उधर रायपुर भरखी गांव में आग लगने से सुंदर लाल सरोज, जियालाल, रामू,और दिनेश सरोज के घर भी चपेट में आ गए। आग इतनी भयंकर थी कि आधा दर्जन मवेशी भी जलकर मर गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
फोटो-
वन विभाग के संविदाकर्मी को मारकर नहर में फेंका
कुंडा इलाके की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। वन विभाग में बतौर संविदाकर्मी काम करने वाले अधेड़ को मारकर नहर में फेंक दिया गया। देर रात उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव साइफन के नीचे पड़ा मिला। परिजन उसके शव को किसी तरह से निकालकर घर ले आए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी रामसजीवन (50) पुत्र गजाधर प्रसाद यादव वन विभाग में संविदा पर काम करता था। बुधवार को वह काम पर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी। काफी देर बाद उसका शव काजीपुर करमहुसैन और लरू गांव के बीच नाले में नहर के साइफन में फेंका मिला। देर रात इसकी जानकारी पर परिजन उसका शव घर ले आए। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाले में रामसजीवन का सिर कीचड मे धंसा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। रामसजीवन की मौत से परिजनों में चीखपुकार मची है। बड़े भाई रामपदारथ यादव ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कुंडा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई है। महिला की अभी एक ही वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका पति काम काज के सिलसिले में बाहर रहता है। अभी तीन दिन पहले ही वह घर आया था।
बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुरमौरी गांव निवासी शिखा शर्मा (26) पत्नी रवि कुमार शर्मा ने बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बंद होकर आग लगा ली थी। आग की लपटें देख ग्रामीणों व परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया। गुरुवार की भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई है। प्रयाराज में ही उसका पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम तक शव घर नहीं पहुंच सका था। शिखा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसका पति काम-काज के सिलसिले में बाहर रहता है। तीन दिन पहले ही वह घर आया था। फिलहाल अभी तक किसी ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।