{"_id":"5c323dbebdec222be4547440","slug":"91546796478-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवइया ने बदला मौसम, शाम को हुई रिमझिम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवइया ने बदला मौसम, शाम को हुई रिमझिम बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुरवइया ने बदला मौसम, शाम को हुई रिमझिम बरसात
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, अचानक हुई बरसात से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को पुरवा हवाओं की दखल से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों की पैठ मजबूत हो गई। शाम होते ही गरज-चमक के साथ शहर मेें रिमझिम बरसात हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं गांवों में जगह-जगह तेज बारिश हुई। शाम होते शहर से लेकर गांव तक अलाव धधकने लगे।
रविवार को भोर से ही पुरवा हवाएं चलने लगीं। सुबह 8 बजे के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में बादलों ने पैठ मजबूत कर ली। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हवाएं स्थित हुर्इं, मगर चार बजे के बाद पुरवा हवाओं ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। इससे बादलों ने गर्जना शुरू कर दी। शाम करीब 5 बजे के बाद गरज चमक के बीच शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भगवाचुंगी, स्थित प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों ने दुकानों व छप्पर की आड़ में बारिश से बचने की कोशिश की। हालांकि थोड़ी देर में बारिश बंद हो गई। इससे जगह- जगह किचपिच की समस्या पैदा हो गई। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई। गलन भी तेज हो गई। शहर में जगह-जगह अलाव धधकने लगे। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हुई। राहगीरों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सिएस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवाओं के प्रभाव से मौसम बदला है।
इनसेट-------------------
रानीगंज में झमाझम बरसात
रविवार को रानीगंज बाजार मेें झमाझम बरसात हुई। उमड़-घुमड़ रहे बादलों ने करीब आधे घंटे बारिश की। इससे जगह- जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। ठंड बढने से जगह-जगह अलाव धधकने लगे।
विज्ञापन
इनसेट----------------------
जले उपकरण, एक घंटे गुल रही बिजली
प्रतापगढ़। रविवार को शाम करीब 5 बजे दहिलामऊ उपकेंद्र के उपकरण जलने से करीब एक घंटे तक उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। बताया गया कि ऐसा बारिश के कारण हुआ। हालांकि विद्युत विभाग की टीम ने मशक्कत कर आपूर्ति शुरू कराई।