{"_id":"6928958bcfcc6e13fe09f616","slug":"86-candidates-were-absent-in-the-state-university-examination-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-152781-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राज्य विवि की परीक्षा में 86 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राज्य विवि की परीक्षा में 86 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को 16 केंद्रों पर शुरू हुईं। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुईं। जिसमें 86 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे और तीसरी पाली की दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा हुई। तीनों पालियों की परीक्षा में बीसीए, बीबीए और एमकॉम के परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी।
परीक्षा केंद्रों के बाहर चस्पा सूची से रोल नंबर का मिलान परीक्षार्थियों ने परीक्षा कक्ष संख्या का पता लगाया। गेट पर शिक्षकों ने तलाशी लेकर परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही। एमडीपीजी कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि तीन पालियों में पंजीकृत 988 परीक्षार्थियों में 63 अनुपस्थित रहे। पीबीपीजी कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि तीनों पाली में पंजीकृत 263 परीक्षार्थियों में 23 अनुपस्थित रहे।