फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेकने वाले पैथालॉजी को मिलाकर 60 अस्पताल संचालक को सीएमओ ने थमाया नोटिस

खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेकने वाले पैथालॉजी को मिलाकर 60 अस्पताल संचालक को सीएमओ ने थमाया नोटिस

Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेकने वाले पैथालॉजी को मिलाकर 60 अस्पताल संचालक को सीएमओ ने थमाया नोटिस
लापरवाही: खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंक रहे 60 पैथालॉजी, अस्पताल
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली संस्था में नहीं कराया पंजीयन, सीएमओ ने जारी किया नोटिस
महीने भर में कार्यदायी संस्था में पंजीयन न कराने वाले अस्पतालों का निरस्त होगा लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में अस्पतालों से निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंक कर शहरियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि शासन ने इस पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। क्लीनिक, पैथालॉजी और नर्सिंगहोम से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को कार्यदायी संस्था को हैंडओवर कर उसे रद कराने का आदेश दिया है।
प्रयागराज की संस्था संगम मेडीसर प्राइवेट लिमिटेड (बायोवेस्ट) को शासन ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही पैथालॉजी का कचरा उठाकर उसे रद करने के लिए आदेश दिया है। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल का कचरा उठाने के नाम पर संस्था ने शुल्क तय कर रखा है। बिना बायोमेडिकल वेस्ट संस्था में पंजीयन कराए किसी भी नर्सिंगहोम का लाइसेंस जारी करने पर शासन ने रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो जिले के प्राइवेट पैथालॉजी, क्लीनिक, नर्सिंगहोम को मिला कर 60 अस्पताल ऐसे हैं जो अस्पताल का कचरा खुले में फेंक रहे हैं। सीएमओ ने अस्पताल संचालकों को नोटिस देते हुए महीने भर में पंजीयन कराने के लिए आदेश दिया है। ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इन अस्पतालों को मिला नोटिस
सीतापुर आई हॉस्पिटल हादीहाल बाबागंज, देव कार्डियक सुपर सेंटर, जनता प्लानिक क्लीनिक कचहरी रोड कुंडा, कुसुम नर्सिंगहोम कटरा रोड, लखपत्ती देवी नेत्र चिकित्सालय पट्टी, सूर्या नर्सिंगहोम बंधवा बाजार, गीता अस्पताल लालगंज अझारा, ऊषा नर्सिंगहोम कुंडा, राजपूत पैथालॉजी प्रताप बहादुर पार्क, निदान पैथालॉजी प्रताप बहादुर पार्क, डीआर हास्पिटल मेला ग्राउंड पट्टी, कलावती क्लीनिक रायपुर रोड पट्टी, जीवन ज्योति पैथालॉजी अमरगढ़, मुकेश क्लीनिक अमरगढ़, स्पर्श हास्पिटल लक्ष्मी कांपलेक्स, इमेजिंग नर्सिंगहोम रायपुर पट्टी, रामविलास मेमोरियल कुंडा, मां धनू हॉस्पिटल मानधाता, टीआर पॉली क्लीनिक रायपुर रोड पट्टी, शिवकुंशुक क्लीनिक बाबागंज, अर्चना क्लीनिक मेनरोड पट्टी, यूराज न्यूरो कार्डियक पॉली क्लीनिक, अशोक मेडिकल सेंटर ढकवा बाजार, अरोरा पाली कलीनिक कुंडा, कृष्णसेवा संस्थान मनगढ,़ आकांक्षा पाली क्लीनिक कुंडा, सिटी हास्पिटल सदर बाजार, आरोग्य निकेतन डेरवा, सांगीपुर डायग्नोस्टिक सेंटर सांगीपुर, भानु हास्पिटल भदरी हाउस, प्रकाश क्लीनिक कचहरी रोड, नारायण स्वरूप हास्पिटल रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अस्पताल, क्लीनिक और पैथालॉजी से बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा हैं, उनके संचालकों को नोटिस दिया गया है। महीने भर के अंदर संस्था में पंजीयन कराकर अस्पताल का कचरा उठवाने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने वाले लोगों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed