फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा

परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा

Thu, 14 Feb 2019 06:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा
फोटो-
विज्ञापन

सरेराह परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा, गंभीर
गड़वारा पुलिस चौकी के करीब हुई घटना, नदारद रही पुलिस
बाइक सवार छह युवकों ने बोला हमला, लोगों के पहुंचने पर बची जान
खुलेआम असलहा लहराकर भागे निकले हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गड़वारा पुलिस चौकी के पास कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्र को सरेराह पीटा गया। ताज्जुब तो इस बात है कि है कि पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है। आसपास के लोगों के दौड़ने पर किसी तरह छात्रों की जान बच सकी। हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के भुलियापुर निवासी मोहम्मद जीशान (18) पुत्र मोहम्मद मोबीन सिविल लाइन चौकी के सामने स्थित संत एंथोनी कॉलेज में 10वीं का छात्र है। बोर्ड परीक्षा के चलते सेंटर गड़वारा इंटर कॉलेज में गया है। गुरुवार को प्रथम पाली में परीक्षा देने के लिए वह गड़वारा गया था। परीक्षा देकर दो साथियों के साथ बाहर निकला। अभी वह कॉलेज से कुछ दूर ही निकला था। तभी बाइक सवार छह युवक हॉकी डंडे के साथ ही लात घूंसे से उसे दौड़ाकर पीटने लगे। छात्र की पिटाई होती देख आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। घटनास्थल से कुछ ही कदम पर गड़वारा पुलिस चौकी भी है लेकिन उस समय कोई मौजूद नहीं था। एसओ अंतू ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नही मिली है।
विज्ञापन


अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता को फोन कर रंगदारी के लिए धमकाने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली में पुलिस उससे पूछताछ करती रही।
कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ललित नारायण मिश्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हें अज्ञात नंबर से लगातार धमकी दी जा रही है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस करने के बाद धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को अंतू पुलिस के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने छतरपुर शिवाला के रहने वाले विजय बहादुर सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह को दबोच लिया। वह घर के भीतर दोछत्ती वाले मकान में छिप गया था। पुलिस की पकड़ में आने के बाद मोबाइल भी फेंक दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि अधिवक्ता ललित नारायण से रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत होती रहती थी। धमकी देने की बात गलत है। वह लखनऊ में टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
मां की शिकायत पर बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर की रहने वाली कमला देवी पत्नी कामतानाथ गुप्ता ने अपने बेटे सुरेशचंद्र गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। लूट व मारपीट के दो मुकदमे में वह फरार चल रहा था। जिसे बुधवार की रात सिविल लाइन चौकी पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।

किशोरी को पड़ोसियों ने पीटा
प्रतापगढ़। रंजिश में पड़ोसियों ने किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी अनवर की बेटी हिना को पड़ोसी कल्लू समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडे से मारापीटा। जिससे वह घायल हो गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कल्लू समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


तमंचे के बल पर शिक्षक की बाइक लूटी
मंगरौरा/ किशुनगंज। कालेज जा रहे शिक्षक को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। कंधई थाना क्षेत्र के सारडीह निवासी रामचंद्र मौर्य भिवनी के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार को वह परीक्षा में ड्यूटी के लिए वह घर से बाइक लेकर निकले। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता। इससे पहले ही बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल व रुपये छीनकर करैला बाजार की ओर भाग निकले। शिक्षक ने पट्टी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed