फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   80 schools did not upload the results of half yearly examination

80 विद्यालयों ने नहीं अपलोड किए अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम

Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
80 schools did not upload the results of half yearly examination
80 विद्यालयों ने नहीं अपलोड किए अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम
विज्ञापन

विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के परिणाम अपलोड करने का दिया था निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 80 विद्यालयों ने अब तक कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। दरअसल, पिछली बार कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित होने पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही बच्चों को प्रमोट किया गया था। अगर दोबारा प्रमोट करने की जरूरत पड़ी तो प्रधानाचार्यों की लापरवाही से बाधा आ सकती है।

वर्ष 2020-21 में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से पठन-पाठन प्रभावित हुआ था। माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के अनुरूप प्रमोट करने का निर्देश दिया था। इस प्रक्रिया के दौरान काफी दिक्कत हुई थी। दरअसल, कई विद्यालयों के पास अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम का डाटा तैयार नहीं किया गया था। इससे परिणाम तैयार करने में दिक्कत हुई थी। ऐसे में इस बार विभाग की ओर से पहले ही विद्यालयों को निर्देशित कर दिया गया था। प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के परिणाम अपलोड करने थे। इसे लेकर जिले के 80 विद्यालय लापरवाह बने हैं। प्रधानाचार्यों ने बच्चों का परिणाम अपलोड नहीं किया है। विद्यालयों में परीक्षा हुई है या नहीं, अब इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रधानाचार्यों की यह लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ सकती है। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम अपलोड न करने वाले प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed