{"_id":"5c65a5abbdec224bc356f5b6","slug":"71550165419-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर में 9 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर में 9 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी के पेपर में 9 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
सचल दस्ते दिनभर करते रहे भ्रमण, दूसरी पाली में शांतिपूर्ण ढंग से हुई इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मैदान छोडने के लिए मजबूर हो गए हैं। गुरुवार को हाईस्कूल अंग्रेजी प्रथम प्रश्र पत्र, इंटर गृह विज्ञान व व्यवसायिक प्रश्र पत्र की परीक्षा में करीब दस हजार परीक्षार्थी सम्मिलित नहीं हुए। अकेले हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा करीब नौ हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। दिनभर सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को सघन तलाशी करने को लेकर निर्देशित करती रहीं। इससे परीक्षा केंद्रों पर हडक़ंप मचा रहा।
गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रथम प्रश्र पत्र का पेपर था। परीक्षा के लिए कुल 60449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 36271 बालक व 24178 बालिकाएं थीं। परीक्षा सभी 210 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शुरू हुई। डीआईओएस डा. एसपी यादव के नेतृत्व में सचल दल की टीम भ्रमण को निकली। सभी छह सचल दल की टीमें अलग- अलग तहसीलों में जांच कर रही थीं। केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को सघन तलाशी का निर्देश दिया। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार पंजीकृत 60449 परीक्षार्थियों में से 51629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 29961 बालक व 21668 बालिकाएं उपस्थित रहीं। 8820 परीक्षार्थी मैदान छोड़ दिए। इसमें बालक 6310 जबकि अनुपस्थित बालिकाओं की संख्या 2510 रही। परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसी तरह पहली पाली में इंटर व्यवसायिक पेपर की परीक्षा रही। परीक्षा के लिए कुल 1040 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 68 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 960 परीक्षार्थी शामिल हुए। 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर गृह विज्ञान के पेपर 1040 परीक्षर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इनसेट----------------------
रजिस्टर में नाम न होने पर दो छात्राओं को लौटाया
एएनपीएस कोहड़ा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आई दो छात्राओं को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। छात्राओं का नाम उपस्थिति रजिस्टर से मिलान किया गया तो नहीं मिला। प्रवेश पत्र को फर्जी बताते हुए उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया। हालांकि इस संबंध में जब कालेज प्रबंधक नरेंद्र शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।