फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   देना होगा शपथ पत्र, परिचय पत्र में होगी कक्ष निरीक्षकों की कुंडली

देना होगा शपथ पत्र, परिचय पत्र में होगी कक्ष निरीक्षकों की कुंडली

Sun, 20 Jan 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
देना होगा शपथ पत्र, परिचय पत्र में होगी कक्ष निरीक्षकों की कुंडली
देना होगा शपथ पत्र, परिचय पत्र में होगी कक्ष निरीक्षकों की कुंडली
विज्ञापन

जिले में 7 हजार कक्ष निरीक्षकों की होगी तैनाती, एक आंतरिक व एक होंगे बाह्य कक्ष निरीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में इस बार नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। इस बार कक्ष निरीक्षक पर विभाग की पैनी नजर होगी। केंद्र पर उनका कोई पाल्य नहीं है, इसके लिए उन्हें शपथ पत्र देना होगा। इसके अलावा परिचय पत्र में उनकी पूरी कुंडली होगी। उनके नाम पर कोई और ड्यूटी नहीं कर सकेगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में हाईस्कूल व इंटर में इस बार 1 लाख 34 हजार 534 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलमाफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए इस बार विभाग पुख्ता तैयारी कर रहा है। 210 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने में 7 हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर केंद्र पर एक बाह्य व एक आंतरिक कक्ष निरीक्षक होंगे। विभाग इस बार कक्ष निरीक्षक पर विशेष नजर रखेगा। पाल्य वाले केंद्र पर ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। कक्ष निरीक्षक अब पाल्य वाले केेंद्र पर ड्यूटी करते समय पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपादित कराने की तैयारी चल रही है। कक्ष निरीक्षकों से शपथ पत्र भराए जाएंगे। इसके लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed