{"_id":"5ca0ffa5bdec221469616af4","slug":"61554055077-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य को दी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 53
सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य को दी विदाई
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर स्थित हनुमत प्रसाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव लोचन प्रसाद विश्वकर्मा सेवानिवृत्त हो गए। रविवार को उनकी विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही उन्हें माला पहनाकर विदा किया गया। इसके बाद नए प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता कैप्टन शमशाद अहमद को चार्ज दिया गया। इस दौरान शिक्षक छोटेलाल कंटक, उदय कुमार सिंह, आलोक सिंह, पार्वती सिंह, अनूपचंद, डा.प्रणवकांत, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष मौर्य, विद्याकांत, निजामउद्दीन, तीर्थनाथ पटेल, धीरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
शोहदों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ दी परीक्षा
सोशल मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। शोहदों से परेशान होकर एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में इसकी खबर सोशल मीडिया पर छाई तो पुलिस ने उसे बुलाकर मुकदमा दर्ज किया।
सग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर की एक छात्रा वैष्णो देवी इंटर कालेज भरतगढ़ शुकुलपुर में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह 26 मार्च को परीक्षा देेकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में नूरपुर नहर पुल के पास बाइक से पहुंचे दो मनचलों ने उसे रोक लिया। छात्रा से अभद्रता और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वह संग्रामगढ़ थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को लौटा दिया। कार्रवाई न होने के कारण छात्रा ने आगे की परीक्षा ही नहीं दी। हफ्ते भर बीतने के बार भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परिवार के लोग परेशान रहे। उचक्के बाइक से मुंह में गमछा बांधकर पीड़िता के गांव के आस पास चक्कर काटते रहे। रविवार को इसकी खबर सोशल मीडिया पर चली तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और परिजनों को बुलाकर छात्रा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
ताज वाले बाबा की मजार पर सालाना उर्स के मौके पर जुटी अकीदतमंदो की भीड़
जवाबी कव्वाली सुनकर झूम उठे दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। बाबा ताज वाले का वार्षिक उर्स रविवार की रात हीरागंज बाजार स्थित मजार पर मनाया गया। हजारों की संख्या में उमड़े अकीदतमंदों ने मजार पर फूल माला, प्रसाद और चादर चढ़ाकर अपने व मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी।
रविवार को बाबा जियालाल पाल के घर फतूहाबाद से घोड़ा, बैंड बाजा के साथ बाबा का संदल हजारों लोगों के बीच धूमधाम से निकाला गया। इसके बाद कई जगह घूमते हुए मजार पर पहुंचा। चादरपोशी के बाद आयोजित लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात चांद राजा कानपुर एवं मुस्कान अजमेरी बनारस के बीच कव्वाली का मुकाबला हुआ। इसमें इमान को ताजा करने वाले कलाम पढ़े गए। इस दौरान थोड़ी देर के लिए कुंडा जेठवारा मार्ग बंद कर दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। कार्यक्रम में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, लक्ष्मी पाल, बिहारी लाल केशरवानी, शिवम केशरवानी, मुकेश, राकेश, विनोद यादव, पप्पू यादव, पन्नालाल पाल, लवकुश, मनीष पाल, विकल कुमार, गिरधारी लाल केशरवानी, मुकेश कुमार, मो. आजाद, इकरार मास्टर, डा. सिद्दीकी व मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
मारपीट में युवक पर एससी-एसटी का मुकदमा
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे पिपरन सराय खानदेव निवासी देवेंद्र कुमार सरोज को गांव के ही पियूष मिश्रा ने मामूली कहासुनी में जमकर पीट दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो मामला शंात हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पीयूष मिश्रा के खिलाफ एससी-एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
परियावां(ब्यूरो)। नवाबगंज थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के दिलीप पटवा पुत्र जवाहरलाल निवासी केरावडीह को रविवार की भोर में केरावडीह मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। दिलीप जिला बदर भी है। उधर, थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी राजकुमार पुत्र रज्जन सोनी को लवाना चौकी इंचार्ज ने शेखपुर चौराहे से शनिवार की रात गिरफ्तार किया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए।
फोटो- 50
अग्नि पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
बाघराय(ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी विनय पांडेय के घर में बीते 27 मार्च को शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई थी। इसमें पूरी गृहस्थी व बड़ी बेटी शालिनी भी बुरी तरह जल गई। उसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। शालिनी की शादी भी तय थी, लेकिन उसके जलने के बाद शादी अटक गई है। रविवार को उमरा के ग्राम प्रधान भुइला सिंह के बेटे टिंकू सिंह परिवार के लोगों से मिल कर नगद पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद की।
फोटो- 51, 52
वार्षिक उत्सव में विद्यालय की छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। विद्यालय के वार्षिक उत्सव में खूब धमाल मचाया। एक से बढक़र एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को चमत्कृत कर दिया।
हथिगवां के बसिया का पुरवा पुरनेमऊ स्थित कैलाश नाथ पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के पहले पूरे धनऊ इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राम नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत छात्र-छात्रों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने एक से बढक़र एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने समाज को संदेश देने का काम किया। इसके बाद नृत्य व हस्त विनोद के कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक पूर्वोत्तर और शिक्षक नेता दीनानाथ पांडे ने संस्कार और गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रेरित किया। इस मौके रामराज मिश्र, लल्लू तिवारी, जगदीश प्रसाद वर्मा, राजकुमार दुबे, विनय कुमार पांडे आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश कुमार पांडेय, छात्राओं में राधिका, सुहाना, एकता, सलोनी, शैलेंद्र, संदीप, आदित्य, वैष्णवी, आस्था, शिवम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो- 48, 49
गुरू की वन्दना करने से होगा कल्याण
बाघराय। गुरु की वंदना करने से ही समाज का भला होगा। बगैर गुरु की कृपा के छात्र समाज आगे नहीं बढ़ सकता। शिक्षा से ही देश व समाज का भला होगा। गुरु बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। यह बातें बाघराय क्षेत्र के चकवड गांव में सरस्वती ग्रीन लैंड विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि नरेंद्र रंजन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। छात्र-छात्राओं में शिवांग, विश्वास, प्रांजल, अंशुमान, महक, श्रेया, अंशु ओझा, अनुराग, खुशी यादव, प्रियंका, प्रगति मिश्रा, प्रतिज्ञा, प्रिंस, रिमी विश्वास, अंशिका, मोनी सिंह ने दहेज व अशिक्षा पर प्रहसन प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। उधर प्रयागराज के जादूगर मोहम्मद जब्बार ने राष्ट्रभक्ति पर पाकिस्तान को चेतावनी भरा खेल दिखाकर लोगों में जोश भर दिया। कक्षा आठ की छात्रा वर्षा सिंह ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को चमत्कृत कर दिया। प्रधानाचार्य राम आसरे यादव ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक अजय सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता फलाहारी बाबा व संचालन राजकुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए संरक्षक सुरेंद्र सिंह फौजी ने विद्यालय में सतत प्रगति की बात कही। इस मौके पर संतोष सिंह, शिव शंकर शमार्, संतोष मिश्रा, बबलू मिश्रा, प्रभात सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, प्रेमकुमार यादव, पूतान सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो- 54
दरवाजा काटकर चोरों ने उड़ाए सामान व नकदी
कुंडा(ब्यूरो)। मानिकपुर नगर के राणापट्टी वार्ड मुंदीपुर निवासी महेश निर्मल के घर का दरवाजा काटकर चोर घर मे ंरखा नकदी और सामान उठा ले गए। इसके साथ ही इसी रात गिरजा शंकर वर्मा के यहां भी चोरों ने दोबारा हाथ साफ किया। इसके पहले भोलानाथ, श्रीराम निर्मल, बांके गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, फौजी पुती गौतम आदि के यहां भी चोरियां हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को उठाया है। जल्द ही खुलासे की बात कही जा रही है।