फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   6 women arrested for stealing in Bhakti Dham, sent to jail

Pratapgarh News: भक्ति धाम में चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, गईं जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
6 women arrested for stealing in Bhakti Dham, sent to jail
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को भक्ति धाम मनगढ़ में दर्शन के लिए पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन और पर्स उड़ाने वाली छह महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिलाओं के पास से चोरी के जेवरात भी मिले हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पीपरवार निवासी अनीता देवी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति धाम मनगढ़ दर्शन करने आई थीं। मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर कुछ महिलाओं ने लोगों के गले से चेन समेत पर्स उड़ा दिया। अनीता की चेन भी चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने महिला श्रद्धालुओं की मदद से चोरी करने वाली छह महिलाओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाओं में सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर की शांति देवी, पूनम देवी, प्रीति व नगर कोतवाली के चिलबिला की करीना, पूजा और वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के बड़ा लालूपुर निवासी सुनीता शामिल हैं। लिखापढ़ी के बाद सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed