{"_id":"5c17aff4bdec22571463d014","slug":"51545056244-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बेल्हा में भी सीएनजी से चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बेल्हा में भी सीएनजी से चलेंगे वाहन
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
अब बेल्हा में भी सीएनजी से चलेंगे वाहन
भारत पेट्रोलियम के पेट्रोलपंप के डीलरों को ही मिलेगी सप्लाई की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लखनऊ और दिल्ली की तरह अब बेल्हा में भी वाहन सीएनजी गैस से चलेंगे। इससे बेल्हा के लोगों को डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी। शुरुआत में सीएनजी गैस सिर्फ शहर के भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ही मिलेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नए वर्ष में यह तोहफा मिल सकता है।
शहरियों की रसोई तक पाइप लाइन से गैस पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार होने के बाद भारत पेट्रोलियम ने बेल्हा में सीएनसी गैस मुहैया कराने का फैसला लिया है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें वाहन चालकों के लिए भारी पड़ रही हैं। सीएनजी गैस मिलने से काफी राहत मिलेगी। भारत पेट्रोलियम ने जो नीति बनाई है, उसमें भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ही सीएनजी गैस मिलेगी। भारत पेट्रोलियम के अफसरों की टीम जिले में सीएनजी की मांग का सर्वे कर चुकी है। पहले चरण में शहर के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी उपलब्ध होगी। इसके बाद टाउन एरिया और ग्रामीण इलाकों की पंपों पर सीएनजी गैस मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल भारत पेट्रोलियम की इस पहल से नए वर्ष में बेल्हा को रसोई गैस और सीएनजी का तोहफा मिलने जा रहा है। भारत पेट्रोलियम के सेल्स अफसर प्रणव मिश्र ने बताया कि भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ही सीएनजी गैस मिलेगी। दूसरे पंपों को अलग से लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।
दो बीईओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
प्रतापगढ़। बीएसए ने सोमवार को संडवा चंद्रिका विकास खंड में तैनात सीमा गौतम को बाबागंज ब्लाक और बाबागंज में तैनात रहे रतनलाल अहिरवार को संडवा चंद्रिका में तैनात किया है।