फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 thousand prize hunt for firing

50 हजार के इनामी अतीक के फायरिंग करने का हल्ला

Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize hunt for firing
firing
व्यापारियों से रंगदारी मांगने और बैंक लूट के साथ मार्बल व्यापारी व प्रधान का हत्यारोपी 50 हजार का इनामी बदमाश अतीक ईद पर अपने घर आया था। बुधवार सुबह नमाज अदा करने के बाद वह अपने खास लोगों से मिला।
विज्ञापन


चर्चा है कि इस दौरान किसी बात को लेकर वह फायरिंग करने लगा। सूचना पर अंतू और नगर कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


केशवराय निवासी अतीक पुत्र रऊफ 50 हजार का इनामी बदमाश है। उसने शहर के कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। सुपारी लेकर मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की हत्या कर दी। वहीं रसूलपुर गुलरहा के प्रधान की हत्या भी तौकीर और अतीक ने मिलकर की थी। नगर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ तौकीर और अतीक की लगातार तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तौकीर पर एक लाख तो अतीक पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। दोनों पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात अतीक अपने घर आ पहुंच गया। ईद पर बुधवार सुबह नमाज अदा करने के बाद गांव में कई लोगों से मिला। चर्चा है कि इस बीच उसने कई राउंड फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गया।

खबर मिलते ही कोतवाली के साथ अंतू पुलिस गांव पहुंची और अतीक की खोजबीन शुरू कर दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस भी मान रही है कि अतीक ईद पर पूरेकेशव राय गांव आया था, मगर वह हाथ नहीं लगा। नगर कोतवाल ने बताया कि गांव में दो पक्षो में कहासुनी हो रही थी।


तभी किसी ने हल्ला उड़ा दिया कि अतीक आया है और फायरिंग कर रहा है। सूचना पर फोर्स गई थी। पूरे गांव की तलाशी ली गई, मगर अतीक नहीं मिला। ईद मिलने के बाद वह फरार हो गया। फायरिंग की अफवाह किसी ने उड़ाई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed