फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 thousand looted at petrol pump, carried out the incident by shooting the salesman with a gun

पेट्रोल पंप पर 50 हजार की लूट, सेल्समैन को तमंचा सटाकर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 22 Sep 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
50 thousand looted at petrol pump, carried out the incident by shooting the salesman with a gun
लालगंज कोतवाली के बेलहा में पेट्रोल पम्प पर बदमाशों द्वारा फायरिंग के बाद मौके पर मिली गोली। संव? - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के बेलहा में बुधवार को अपाची बाइक से आए तीन बदमाशों पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर पचास हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पेट्रोलपंप पर हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान तीन कारतूस बरामद हुए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी विष्णु सिंह का गांव के समीप ही कालाकांकर मार्ग पर श्रीशक्ति फ्यूल स्टेशन है। बुधवार को अपराह्न तीन बजे अपाची बाइक से तीन बदमाश पेट्रोल भरवाने के बहाने पेट्रोलपंप पर पहुंचे। लालंगज कोतवाली के तिना निवासी सेल्समैन राजन पाल उनकी बाइक में पेट्रोल डालने जा रहा था। तभी दो बदमाश बाइक से नीचे उतरकर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। सेल्समैन ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो तीनों बदमाशों ने तमंचा निकाल तान दिया। इसके बाद उसके पास रहा रुपयों से भरा बैग लूटकर रामपुर बावली की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

सेल्समैन के मुताबिक, बैग में पचास हजार से अधिक रुपये थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जानकारी पर संचालक विष्णु सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही सीओ जगमोहन सिंह कोतवाली के पुलिस के साथ मौके पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को तीन कारतूस बरामद हुए। संचालक विष्णु सिंह ने बताया कि पचास हजार से अधिक की लूट हुई है। सुबह से कितनी बिक्री हुई है, उसकी डिटेल मिलाकर देर शाम तक तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने पहुंचे बदमाश सेल्समैन से रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
जगमोहन सिंह, सीओ, लालगंज

लालगंज कोतवाली के बेलहा में पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद

लालगंज कोतवाली के बेलहा में पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के बेलहा पेट्रोल पम्प पर रूपये का बैग सेल्समैन से छीनने के बाद तमंचा दिखाता बाइक बदमाश। सी

लालगंज के बेलहा पेट्रोल पम्प पर रूपये का बैग सेल्समैन से छीनने के बाद तमंचा दिखाता बाइक बदमाश। सी- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed