फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50% discount on gram, pea, mustard, wheat seed

चना, मटर, सरसों, गेहूं के बीज पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Sun, 27 Sep 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
50% discount on gram, pea, mustard, wheat seed
50% discount on gram, pea, mustard, wheat seed
रबी के सीजन में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चना, मटर, सरसों और गेहूं के बीज पर इस बार उन्हें 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों एवं पंजीकृत दुकानों से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। सब्सिडी किसानों के खाते मेें भेजी जाएगी। कोरोना काल में शासन की इस पहल से आर्थिक तंगी से परेशान किसानों को रबी की बुवाई करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार खरीफ की फसल का दायरा 1 लाख 31 हजार हेक्टेअर है। लगभग इसी अनुपात मेें रबी की भी खेती होने की उम्मीद है। करीब एक लाख हेक्टअर में गेहूं की फसल की बुवाई होती है। जबकि दलहन, तिलहन व आलू की खेती का दायरा लगभग 30 हजार हेक्टेअर है। कोरोना के दौर में महंगाई बढ़ने के कारण खेती-किसानी की लागत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीजल के दाम बढ़ने से खेत की जुताई महंगी हो गई है। बीज के दाम भी आसमान पर हैं। इन सबके बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार रबी के सीजन में फसलों की बुवाई करने के लिए किसानों को बीज की खरीद में काफी सहूलियत मिलेगी। कोरोना काल में किसानों को बीज में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों एवं पंजीकृत दुकानों पर बीज उपलब्ध हैं। चना, मटर, सरसों के साथ गेहूं के बीज पर किसानों को पचास प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर किसानों का पूरा पैसा देना होगा। बाद में पचास प्रतिशत सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर बीज की उपलब्धता है। किसानों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
अगेती खेती करने वाले किसानों को होगा फायदा
आम तौर पर राजकीय बीज भंडारों पर बीज की उपलब्धता अक्तूबर माह में होती थी, मगर इस बार बीज सितंबर माह में ही आ गए हैं। इससे अगैती खेती करने वाले किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। वह समय से फसलों की बुवाई कर सकेंगे।

छूट के लिए ये डाक्यूमेंट जरूरी
बीज की खरीदारी करते समय किसानों को आधारकार्ड, खतौनी व बैंक पासबुक ले जाना जरूरी है। इसी के आधार पर उन्हें बीज दिया जाएगा। जिससे बाद में सब्सिडी बैंक खाते में भेजी जा सकेगी।

50% discount on gram, pea, mustard, wheat seed

50% discount on gram, pea, mustard, wheat seed

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed