फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   5 people arrested for inquiry in murder case

किसान की हत्या में पूछताछ के लिए पांच को उठाया

Tue, 12 Nov 2019 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
5 people arrested for inquiry in murder case
किसान की हत्या में पूछताछ के लिए पांच को उठाया
विज्ञापन

अज्ञात पर दर्ज हुआ केस, दूसरे दिन दफनाया गया शव
अजगरा/शमशेरगंज(संवाद)। धान के खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को उठाया है। आरोपियों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में दूसरे दिन शव को दफनाया गया।

लालगंज कोतवाली के घरौरा निवासी निवासी फकरे आलम की धान की खेत की रखवाली के दौरान रविवार की रात गोली मार दी गई थी। उपचार के दौरान प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत सांसें थम गईं। घटना की जानकारी पर गांव में तनाव फैल गया। सोमवार की देर शाम मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो कोहराम मच गया। किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पूछताछ के लिए उठाया है। संदिग्धों को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी तह तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस को उम्मीद थी कि परिजनों की तहरीर मिलने पर हत्या की वजह साफ हो सकेगी। लेकिन घटना के दो दिन बाद मंगलवार को मृतक की पत्नी मकरुबुन निशा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की छानबीन बेपटरी हो गई। अब पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद नए सिरे से घटना की जांच करेगी। उधर मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से पूछताछ नहीं हो सकी। उनसे पूछताछ के बाद हत्या की वजह साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed