{"_id":"65cbc58db767fce3410c34c4","slug":"464-candidates-remained-absent-in-madarsa-board-examination-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-112275-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मदरसा बोर्ड परीक्षा में 464 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मदरसा बोर्ड परीक्षा में 464 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Wed, 14 Feb 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
सगरा सुन्दरपुर में रुआबुन निशा अल्पसंख्यक बालिका विद्यालय में मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते परीक्
मदरसा बोर्ड परीक्षा में 464 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा आठ केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा में 1552 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 464 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दस्ते की टीम परीक्षा केंद्रों की निगरानी करती रही। मदरसा बोर्ड की परीक्षा रूएबुन निशा अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज लालगंज, एमएच इंटर कुंडा, मदरसा मुुहैयुल उलूम हाईस्कूल बाबूगंज, जीजीआईसी खरवई मानधाता, मौलाना आजार इदरे उलूम शरकिया भंगवा चुंगी, मदरसा अरबिया कैफियातुल उलूम प्रतापगढ़ सिटी, मदरसा गुलिस्ता निशवान रानीगंज, मदरसा दारूल उलूम बाबुन नवी रानीगंज में आयोजित हुई। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे मौलवी (सेकेंड्री), दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंड्री), कामिल और फाजिल की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 1382 परीक्षार्थियों में से 1004 ने परीक्षा दी। कुल 378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 634 परीक्षार्थियों में 548 ने परीक्षा दी। कुल 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों के लिए पंजीकृत 2016 परीक्षार्थियों में 1552 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 464 अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी मो. नसीम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा की निगरानी चार सचल दस्तों ने की।