{"_id":"5cd5bd06bdec22072b5a51f0","slug":"41557511430-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार कर्मचारी मतदान से रह जाएंगे वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार कर्मचारी मतदान से रह जाएंगे वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ हजार कर्मचारी मतदान से रह जाएंगे वंचित
आनन-फानन में लगाई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के लगभग 1500 कर्मचारी मतदान से वंचित रह जाएंगे। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में तकनीकी सहायकों, रोजगार सेवकों, कौशल विकास से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी वीडियोग्राफी और कैमरामैन के रूप में लगा दी है।
जिले के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अवसर दिया गया। मगर तकनीकी सहायकों, रोजगार सेवकों और कौशल विकास के युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान मतदान करने का मौका नहीं दिया गया था। ऐसे में यह कर्मचारी मतदान से वंचित रहेंगे। दरअसल, जिला प्रशासन ने इन कर्मचारियों की ड्यूटी पहले नहीं लगाने का फैसला लिया था। मगर आननफानन में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए अधिक बूथों को चिह्नित करने से इन कर्मचारियों को आननफानन में जिम्मेदारी सौंप दी गई। सीआरओ डॉ. विश्राम से जब बात की गई तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया।
चुनाव में रुपये खर्च करने में अव्वल रहीं रत्ना सिंह
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव में कूदे प्रत्याशियों में कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह ने सबसे अधिक रुपये खर्च किए हैं। व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत हिसाब में रत्ना सिंह ने 36,40,841 रुपये, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह ने 33,02,651, बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार त्रिपाठी ने 30,93,296, भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने 25,55,413, बजरंगीलाल वर्मा ने 9,69,040, मोहम्मद इरशाद ने 1,76,281, शेषनाथ तिवारी 70,601 और रामबहादुर शर्मा ने 47,704 रुपये खर्च किए हैं।