{"_id":"5e94baec8ebc3e773f30bafc","slug":"4-shops-burned-near-ditrict-court-pratapgarh-news-ald273280688","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर के करीब लगी आग, दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर के करीब लगी आग, दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
कचहरी परिसर के करीब अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में दुकानें आ गईं। आग से गुमटी व छप्पर जलकर राख हो गई। सूचना के बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के अंबेडकर चौराहे से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे आठ- दस दुकानें स्थित हैं । लाकडाउन के चलते कचहरी बंद चल रही है। दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर घर बैठे हैं। सोमवार को संदिग्ध हालत में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने गुमटी व छप्परों को अपने आगोश में ले लिया।
हवा चलने के कारण आग की लपटें परिसर की ओर बढ़ने लगीं। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो जांच के लिए रखा मेटल डिटेक्टर भी चपेट में आ सकता था। आग से रवींद्र पांडेय निवासी रामनगर भोजपुर, संजय पांडेय निवासी सरायवीरभद्र समेत अन्य लोगों की गुमटी जलकर राख हो गई। लोगों का आरोप था कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने कूड़ा डंप करने के बाद आग लगा दिया था। जिसकी चिंगारी भड़क कर दुकानों तक जा पहुंची।