{"_id":"57fbd61e4f1c1b2b7a28e361","slug":"4-month-gone-teacher-still-waiting-for-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से नहीं मिला वेतन, कैसे मने त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से नहीं मिला वेतन, कैसे मने त्योहार
प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के राजकीय शिक्षकों का खजाना खाली हो गया है। दीपावली के त्योहार पर भी वेतन मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसा कई सालों के बाद हुआ है कि राजकीय शिक्षकों का वेतन देने के लिए कोष में धन की कमी हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के जीआईसी, जीजीआईसी और उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली त्योहार पर वेतन मिलना मुश्किल है। ऐसा राजकीय कोष खाली होने के कारण होगा। जिले के उच्चीकृत जीआईसी में चार-चार माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है, जीआईसी और जीजीआईसी में तैनात शिक्षकों को अक्तूबर के वेतन के लिए समस्या खड़ी हो गई है। इससे शिक्षकों का त्योहार फीका हो सकता है। हालांकि ऐसा कई वर्षों के उपरांत हुआ है कि राजकीय शिक्षकों के लिए बजट खत्म हुआ है। राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राजकुमार सिंह ने लेखाधिकारी से मिलकर दीपावली के पहले वेतन भुगतान करने की मांग की है। चेताया है कि वेतन नहीं मिला, तो कार्य बहिष्कार होगा। इधर लेखाधिकारी अखिलेश कुमार पटेल ने बताया कि 28 सितंबर को डिमांड भेजी गई है। दीपावली के पहले बजट मिलने की संभावना है।