फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   37 lakhs were extorted in the name of getting a job, case registered against father and son

Pratapgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 37 लाख, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
37 lakhs were extorted in the name of getting a job, case registered against father and son
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के डालूपुर निवासी सुधाकर सिंह ने देवसरा थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सुधाकर सिंह का आरोप है कि गंधियावा निवासी नारायण दास पांडेय ने अपने आप को यशोदानंदन हरिवंश इंटर काॅलेज का प्रधानाचार्य बताते हुए शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर वर्ष 2014 में उससे व दिवाकर सिंह और सभाशंकर मिश्रा से 37 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही वह रुपये लौटाए। नियुक्ति का मामला न्यायालय में लंबित होने की बात बताते हुए टालमटोल करते रहे। शक होने पर तीनों पीड़ितों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। मामला फंसता देख नारायण दास ने अपने अधिवक्ता से 11 अगस्त 2023 को तीनों के खिलाफ नोटिस भेजते हुए उधार लिया 30 लाख रुपये लौटाने की बात कही गई। जिसके बाद तीनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर, मामले की जांच एएसपी पूर्वी को सौंपी गई। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने प्रधानाचार्य नारायण दास व उसके बेटे सुनील पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed