फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोती सिंह के घर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

मोती सिंह के घर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

Sat, 15 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मोती सिंह के घर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा
नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी के निधन पर शोक जताने के लिए शुक्रवार को सदर बाजार स्थित आवास पर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। कई मंत्रियों के साथ विधायकों और दूसरे दलों के नेताओं ने भी मोती सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों समेत भाजपा विधायकों और नेताओं का दिनभर आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पिता नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी को गुरुवार को निधन हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सबसे पहले गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित बेल्हा पहुंचे। रात में वह डाक बंगले में रुके। शुक्रवार की सुबह वह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। दोपहर में राज्यमंत्री अनिल राजभर ने मंत्री के आवास पहुंचकर शोक जताया। शाम को कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी ङ्क्षसह के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मोती ङ्क्षसह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


फतेहपुर हंसवा विधायक विकास गुप्ता भी अपने सहयोगियों के साथ शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। मंत्री मोती सिंह से मिले और उन्हें ढांढास बधाया। फैजाबाद जिले के मिल्कियापुर के विधायक गोरखनाथ भी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे राज्यसभा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी भी मोती सिंह के आवास पहुंचे और उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला भी रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह ने भी शोक संवेदना प्रकट की। इसके अलावा रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता समेत जिले के सभी नेता बारी-बारी से मंत्री के आवास पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed