{"_id":"5c13f923bdec22553945444e","slug":"31544812835-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती सिंह के घर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती सिंह के घर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी के निधन पर शोक जताने के लिए शुक्रवार को सदर बाजार स्थित आवास पर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। कई मंत्रियों के साथ विधायकों और दूसरे दलों के नेताओं ने भी मोती सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों समेत भाजपा विधायकों और नेताओं का दिनभर आना-जाना लगा रहा।
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पिता नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी को गुरुवार को निधन हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सबसे पहले गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित बेल्हा पहुंचे। रात में वह डाक बंगले में रुके। शुक्रवार की सुबह वह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। दोपहर में राज्यमंत्री अनिल राजभर ने मंत्री के आवास पहुंचकर शोक जताया। शाम को कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी ङ्क्षसह के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मोती ङ्क्षसह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।
फतेहपुर हंसवा विधायक विकास गुप्ता भी अपने सहयोगियों के साथ शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। मंत्री मोती सिंह से मिले और उन्हें ढांढास बधाया। फैजाबाद जिले के मिल्कियापुर के विधायक गोरखनाथ भी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे राज्यसभा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी भी मोती सिंह के आवास पहुंचे और उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला भी रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह ने भी शोक संवेदना प्रकट की। इसके अलावा रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता समेत जिले के सभी नेता बारी-बारी से मंत्री के आवास पर पहुंचते रहे।