{"_id":"5c101c63bdec2241ca08fc84","slug":"31544559715-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आयुक्त ने एडीएम और तहसीलदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आयुक्त ने एडीएम और तहसीलदार को लगाई फटकार
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त ने एडीएम और तहसीलदार को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। खाद्य आयुक्त आलोक सिंह ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम पर धान खरीद, वितरण आदि का निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दफ्तरों में तैनात रहे। विपणन केंद्र पर किसानों की धान की खरीदारी कम होने पर नाराजगी जताई। उसके बाद तहसील परिसर में पहुंचकर अभिलेखागार में पवारपुर गांव के बस्ते को देखा तो 1459 फसली के बाद का खसरा नहीं था। एआरके दफ्तर के निरीक्षण में आवासीय पट्टा, कृषि पट्टा सहित अभिलेखों का रखरखाव ठीक न होने पर बिफर पड़े। कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों का रखरखाव ठीक हो जाना चाहिए। तहसील परिसर में सार्वजनिक शौचालय संचालित न होने को लेकर तहसीलदार को फटकार लगाई।