फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्रावास निर्माण में मानक की अनदेखी

छात्रावास निर्माण में मानक की अनदेखी

Sun, 26 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास निर्माण में मानक की अनदेखी
प्रतापगढ़। शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रावास के निर्माण में व्यापक धांधली हो रही है। करोड़ों रुपये के भवन के निर्माण की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, मगर किसी को भी वास्तविकता जांचने की फुर्सत नहीं है। इससे ठेकेदार रुपये का बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जीआईसी में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण के लिए 4.60 करोड़ और जीजीआईसी में हॉस्टल के लिए 2.30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। एमएसडीपी योजना के तहत बनने वाले सौ-सौ बेड के हॉस्टल का निर्माण कराने की जिम्मेदारी सीएनडीएस-10 को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इन दिनों अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी विहीन है। इसका लाभ ठेकेदार उठाते हुए मानक की अनदेखी करके तेजी से भवन का निर्माण करा रहे हैं। डीएम शंभु कुमार ने निर्माणाधीन हॉस्टल की गुणवत्ता जांचने के लिए एसडीएम सदर, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता और सिंचाई विभाग के शारदा सहायक के अधिशासी अभियंता को नामित किया है। मगर दुर्भाग्य है कि निगरानी समिति ने अभी तक इन भवनों का स्थल भी नहीं देखा है, कि किस स्थल पर निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है, फिलहाल जल्द ही भवन की गुणवत्ता खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed