{"_id":"61b63fe89260087cdb5dd57a","slug":"31-zones-and-217-sectors-were-made-for-the-assembly-elections-pratapgarh-news-ald3225228148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव को बने 24 जोन व 232 सेक्टर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव को बने 24 जोन व 232 सेक्टर बने
विज्ञापन
election
जिले की सात विधानसभाओं में चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अमला तेजी से तैयारियां पूरी करने में जुटा है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं को 31 जोन व 217 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैैनाती की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। ईवीएम का काम पूरा करने के बाद अब चुनाव कराने वालों का ब्योरा तैयार हो रहा है। विभागों से कर्मचारियों की संख्या मांगी जा रही है।
जिले की सात सीटों पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों को अमली जामा पहना रहा है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले को 31 जोन और 217 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी की तैनाती मजिस्ट्रेट के रूप में की जाएगी। हर सेक्टर में भी जिम्मेदार अधिकारियों को तैनाती होगी।
निर्वाचन कार्यालय में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की जा रही है। बीते एक माह से अधिक समय से निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में पांच इंजीनियरों द्वारा जिले को आवंटित ईवीएम की चेकिंग की जा रही है। अब चुनाव कराने वाले अधिकारियों की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विभागों से कार्यरत कर्मचारियों की सूचना भी मांगी गई है। अपर जिलाधिकारी सुनील शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का काम पूरा कर लिया गया है। 31 जोन और 217 सेक्टर बनाए गए हैं। ईवीएम की जांच भी अब पूरी हो चुकी है। अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
2812 मतदान केंद्रों पर होना है चुनाव
जिले की सात विधानसभाओं में इस बार 2812 बूथों पर विधानसभा चुुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी की है। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मौजूद व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली जा रही है। कमियों को दूर करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है।