{"_id":"6a70ff3e89376a79700c819f","slug":"305-new-transformers-to-be-installed-budget-of-522-crore-approved-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-174469-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अब लगेंगे 305 नए ट्रांसफार्मर 5.22 करोड़ का बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अब लगेंगे 305 नए ट्रांसफार्मर 5.22 करोड़ का बजट स्वीकृत
विज्ञापन
जिले की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर के लोड का संतुलन बनाने के लिए जिले में 305 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अलग-अलग विद्युत वितरण खंड के तहत बिजली निगम के अफसरों ने प्रस्ताव भेजा था, शासन से इस पर स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 5.22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
जनपद में कुल 65 विद्युत उपकेंद्र हैं। शहर 24 घंटे व गांव में 18 घंटे का रोस्टर है। करीब 41 हजार अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलने व फुंकने की समस्या शुरू हो जाती है। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है।
वर्कशॉप पर डिमांड अधिक होने पर उपभोक्ताओं के गांवों एवं मोहल्लों में समय से ट्रांसफार्मर नहीं पहुंच पाता है। इससे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाकों में होती है, उन्हें ट्रांसफार्मर के लिए तीन से चार दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, मगर अब जल्द ही इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम ने मार्च महीने में ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करके उनकी सूची तैयार की थी जिन पर लोड अधिक था। इसके बाद उन ट्रांसफार्मरों के लोड का संतुलन बनाने के लिए जनपद में 305 ट्रांसफार्मरों नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
इसमें सदर 80, कुंडा 120, रानीगंज 65 व लालगंज में 40 ट्रांसफार्मर प्रस्तावित थे। अगस्त माह के अंतिम चरण तक इसका कार्य शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस पहल से बिजली व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।