फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   30 minutes of rain revealed the truth, city

Pratapgarh News: जिन पर जलभराव रोकने की जिम्मेदारी, उनके कार्यालय भी पानी-पानी

Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
30 minutes of rain revealed the truth, city
शहर में शनिवार दोपहर 30 मिनट बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। शहर में कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने 15 मिमी वर्षा दर्ज की। बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान का पारा .5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जिला प्रशासन ने आगामी 24 घंटे में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद पूरे ईश्वरनाथ में सड़क पानी से लबालब है। वहीं सिनेमा रोड, सिप्तैन रोड पर जलभराव हो गया। जीआईसी मैदान व तिलक इंटर कॉलेज में भी बारिश का पानी भर गया। जजेज आवास के पास पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में भी बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

बारिश के बीच स्कूली बच्चे परिजनों के संग भीगते हुए घर पहुंचे। सड़कों पर पानी भरने कारण स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
शुक्रवार को सापेक्ष शनिवार को अधिकतम तापमान में .5 वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की वजह से लोग उमस से बेहाल रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेजी बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अंदेशा है, घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed