{"_id":"5dc9b1478ebc3e5b2a71bbf5","slug":"25-thousand-rewarded-killers-arrested-murdered-a-sweeper-a-year-ago-pratapgarh-news-ald259906562","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, एक वर्ष पूर्व की थी सफाई कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, एक वर्ष पूर्व की थी सफाई कर्मी की हत्या
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाने में पकड़ा गया हत्यारोपी सत्येंद्र कुमार रावत।
- फोटो : PRATAPGARH
एक वर्ष पूर्व सौतेले भाई सफाई कर्मी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभी इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय निर्भयगांव के पास बीते जनवरी माह में सफाई कर्मी अशोक कुमार सरोज पुत्र अमृतलाल सरोज निवासी यादव पट्टी मानिकपुर की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के चाचा ने संग्रामगढ़ थाने में सौतेली मां कलावती, सौतेले भाई अशोक कुमार, सौतेले बहनोई सुनील कुमार निवासी लखनऊ तथा सौतेले मामा के लड़के मनोज कुमार सराय निर्भय संग्रामगढ़ के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने सौतेली मां कलावती को जेल भेज दिया था। इसके बाद से तीनों हत्यारोपी फरार चल रहे थे। इसके चलते इन पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। सोमवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी सत्येंद्र कुमार रावत अपनी रिश्तेदारी से होकर अपने घर जा रहा है। सूचना पर संग्रामगढ़ एसओ ने हमराहियों के साथ कुसेमर चौराहे पर नाकेबंदी कर ली।
विज्ञापन
इस दौरान सत्येंद्र उधर से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे उसे रोकने का प्रयास किया। वह भागने लगा। सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सोमवार को लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। अभी इस घटना में आरोपी रहे सुनील कुमार व मनोज कुमार फरार चल रहे हैं। दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम है।