फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   24 thousand sisters traveled free in roadways buses

रोडवेज बसों में 24 हजार बहनों ने की नि:शुल्क यात्रा

Fri, 01 Sep 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
24 thousand sisters traveled free in roadways buses
रक्षाबंधन पर दो दिन नि:शुल्क सफर की मिली थी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई रोडवेज की बसों में दो दिन नि:शुल्क यात्रा की सुुविधा का बड़ी संख्या में बहनों ने लाभ उठाया। आंक़ड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार आधी रात तक तकरीबन 24 हजार बहनों ने नि:शुल्क यात्रा की।
प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए यह सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक के लिए उपलब्ध कराई गई थी। 29 अगस्त की रात 12 बजे से महिलाओं ने बसों में नि:शुल्क यात्रा का सिलसिला शुरू किया। भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अधिकतर बहनें रोडवेज बसों से 31 अगस्त की देर रात तक अपने घर पहुंच भी गईं।
विज्ञापन

दो दिन के बीच 24 हजार 432 बहनों ने रोडवेज की बसों से नि:शुल्क यात्रा की। एआरएम पीके कटियार के मुताबिक प्रतापगढ़ डिपो की बसों में भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का महिलाओं ने लाभ उठाया। रात 12 बजे तक जो बहनें बसों में सवार हो गईं उनसे किराया नहीं लिया गया। बीते वर्ष यह आकड़ा 18 हजार तक ही पहुंचा था, इस बार यह संख्या छह हजार अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed