{"_id":"68aa03304479ceea84087fe9","slug":"223-complainants-reached-the-police-stations-24-were-resolved-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-146263-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: थानों पर पहुंचे 223 फरियादी, 24 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: थानों पर पहुंचे 223 फरियादी, 24 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
जनपद के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस पर कुल 223 फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सुनवाई और जांच के बाद 24 मामलों को निस्तारित किया गया।
अंतू थाने पर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज और एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। राजस्व और पुलिस टीमों को मौके पर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया। लालगंज में तहसीलदार और सीओ आशुतोष मिश्रा ने सुनवाई की। कुल 223 शिकायतों में 161 मामले भूमि संबंधी व 62 अन्य समस्या को लेकर रहे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मातहतों को सचेत करते हुए कहा कि समाधान दिवस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समय से पहले चले गए सुनवाई करने वाले अफसर
पट्टी। शनिवार को इलाके में हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते फरियादी कम आए। कुल 11 शिकायतें आईं। मौके पर मौजूद नौ लेखपालों को उनकी शिकायतें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दे दी गई। समय से पहले ही अफसर व कर्मचारी चले गए। अतिरिक्त निरीक्षक अनिल शिंदे बताया कि राजस्व अधिकारी काफी पहले चले गए थे।