फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा

Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा
दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा
विज्ञापन

कुंडा में नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर हमले का मामला
दूसरे पक्ष के बब्बन सिंह को लगी थी गोली, प्रयागराज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर चढक़र फायरिंग करने के मामले में दोनों पक्षों पर पुलिस ने जानलेवा हमला और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से बब्बन सिंह को गोली लगी थी। रात में ही उसे सीएचसी से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोनों पक्षेां की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव के घर पर बुधवार की रात चार-पांच लोगों ने पहुंचकर गालीगलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। सूचना पर पुलिस हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंची तो वह लोग वहां से भाग निकले। रात में ही नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव के पति व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुलशन यादव ने थाने में तहरीर देकर विवेक सिंह, विनीत सिंह पुत्र गण हिम्मत सिंह डंडौली मानिकपुर, बब्बन ङ्क्षसह पुत्र समर बहादुर, प्रदीप सिंह पुत्र राम प्रताप सहित दो तीन अज्ञात के खिलाफ फायरिंग, जान से मारने का प्रयास, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मौके से पुलिस को विवेक सिंह की की बुलेट व फायर किए गए खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। उधर, दूसरी तरफ से बब्बन ङ्क्षसह पुत्र समरबहादुर सिंह ने गुलशन यादव, छविनाथ यादव पुत्रगण सुंदरलाल व दो तीन अज्ञात लोगों पर रास्ते में रोककर मारने, पीटने, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने और जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके पैर में गोली लगे होने का दावा किया जा रहा है, जबकि पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बुधवार की रात हुई इस फायरिंग से पूरे कुंडा क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताई पति की हत्या की आशंका
कुंडा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा देवी ने अपने पति गुलशन यादव की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पति पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं। विपक्षी उन्हें जान से मारने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। घर पर हुंआ हमला यह दर्शाता है कि विपक्षियों को किसी का डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो चालक को पकडक़र पुलिस ने किया चालान
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय छत्ता गांव के पास बीते 26 फरवरी को बाइक और बोलेरो की टक्कर में घायल युवक सुशील कुमार सरोज (20) पुत्र श्रीपाल निवासी सराय छत्ता की मौत सीएचसी कुंडा ले जाते समय हो गई थी। घटना में बुलेरो चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चालक मो. सलीम पुत्र शब्बीर निवासी गुजवर को गुरुवार गांव के पास से ही हिरासत में लिया गया। इसके बाद लिखा पढ़ी करके उसका चालान कर दिया गया।
फोटो-
सांड़ को बचाने के चक्कर में पलटी बाघराय थाने की जीप
बाघराय (ब्यूरो)। सांड़ को बचाने के चक्कर में थाने की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें किसी को चोट नहीं आई। थाना बाघराय के एसआई गिरीशधर दुबे व आरक्षी आलोक रंजन यादव, पंकज बिंद, नागेंद्र कुमार क्षेत्र में वारंटीओं को पकडने के लिए धनवासा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड सामने आ गया। इससे जीप अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
फोटो-
शिव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित हुआ भंडारा
डेरवा(ब्यूरो)। ग्रामीणों के सहयोग से मोठीन गांव में मां तुलजा भवानी के मंदिर के पास शिव मंदिर की स्थापना कराई गई। इसके साथ ही गरीबो में कम्बल वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आई क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना ने उक्त धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण कराये जाने का आश्वासन दिया।
रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड के मोठिन गांव में मां तुलजा देवी योगमाया का प्राचीन मंदिर है। यह काफी दिनों से उपेक्षित पड़ा था। ग्राम पंचायत के लोगो ने जय मां तुलजा देवी योग माया सोसाइटी का गठन कर सभी के सहयोग से प्राचीन मंदिर के बगल एक शिव मंदिर का निर्माण व शिवलिंग की स्थापना करवाई। इस मौके पर सोसायटी के लोगों ने 151 गरीबों को कम्बल का वितरण किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में शामिल होने आई क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना ने गांव के लोगों को मंदिर का सौंदर्यीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राम कृष्ण द्विवेदी, रमारमण शुक्ल, लालता प्रसाद द्विवेदी, उमाकांत तिवारी, मुकेश शुक्ल, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, पप्पू तिवारी, हरिकेश मौर्य, दीनानाथ सरोज, दीपक पटेल, रामसजीवन चौरसिया, रूपेश मौर्य, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।
फोटो-
विज्ञान दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
कुंडा(ब्यूरो)। विज्ञान दिवस पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर निबंध लिखा। अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

क्षेत्र के तिलौरी पुरबियन का पुरवा स्थित रायल हाइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग के छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण, सीनियर वर्ग के छात्रों ने क्लोविंग टेक्नालाजी नामक शीर्षक पर निबंध लिखा। जूनियर वर्ग में प्रज्जवल गुप्ता प्रथम, प्रगति त्रिपाठी द्वितीय, नबीहा फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अनय गुप्ता प्रथम, अंसारी शाएबा द्वितीय, राधिका व कर्तिकेय तीसरे स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य आमिर वसीम ने बच्चों को महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन में बताया। इसके साथ ही उनके आदर्शों पर चलकर वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान प्रबंधक रंजीत जायसवाल, सौरभ जायसवाल, जफर आलम, संजीव यादव, सैय्यद मेराज, शशिधर, मो.सोनू, गौरव, कृतिका, अवंतिका, कंचन, शहनाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed