फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मेडिकल कालेज समेत बेल्हा को 33 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

मेडिकल कालेज समेत बेल्हा को 33 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

Mon, 25 Feb 2019 08:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज समेत बेल्हा को 33 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
चित्र---
मेडिकल कालेज समेत बेल्हा को 33 करोड़ की सौगात देंगे सीएम
बुधवार को 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात का करेंगे लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेल्हा को करोड़ों की सौगात देंगे। बुधवार को जीआईसी के मैदान में वह मेडिकल कालेज समेत 33.12 करोड़ रुपये लागत की 71 परियोजनाओं को जिले वासियों को सौंपेंगे। इसमें 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। हालांकि शिलान्यास की कड़ी से बाईपास बाहर हो गया है। दरअसल, एनएच के किसी कर्मचारी की जिले में तैनाती नहीं होने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया है। अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है, मगर सोमवार को व्यापक स्तर पर तैयारियों का दौर जारी रहा।
बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जीआईसी परिसर में अफसरों का जमावड़ा लगा रहा। प्रभारी डीएम और सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा। प्रभारी डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को 33.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 71 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सोमवार की देरशाम तक चली बैठक में इन परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार को डीएम के आने के बाद परियोजनाओं की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि पूरे पंडाल को दस सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर के प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। इधर, सीएम के कार्यक्रम में आने वाली भारी भीड़ के लिए जीआईसी की बाउंड्री तोड़कर केपी कालेज के सामने से रास्ता बनाया जा रहा है। जीआईसी की बाउंड्री की पुताई होने के साथ ही सर्व शिक्षा अभियान और स्कूल चलो अभियान के नारे लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट-------
17 साल बाद काली हुई जीआईसी की सड़क
जीआईसी गेट से भवन तक की एक किमी सड़क 17 साल से नहीं बनी थी। गड्ढ़े में परिवर्तित सड़क को बनाने की पहल कई बार हुई, मगर पीडब्ल्यूडी के अफसरों की लापरवाही के चलते सड़क का निर्माण नहीं किया गया। सीएम के आने का कार्यक्रम निश्चित होते ही पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को सड़क को काली कर दिया। इधर पुलिस लाइन में टूटी सड़कों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000

प्रशिक्षित दस छात्र-छात्राओं को मिला रोजगार
सदर स्थित कौशल विकास केंद्र पर प्रशिक्षितों को बांटा प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले दस छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली। रोजगार मेले में बाहर से आई कंपनियों ने साक्षात्कार के आधार पर इन प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। इस मौके पर मौजूद भाजयुमो अध्यक्ष रवि गुप्ता ने प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया।

सोमवार को सदर स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देने के उपरांत कहा कि प्रशिक्षण कभी बेकार नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में युवा अहम भूमिका निभा रहे हैं। मोदी सरकार युवाओं को तकनीकी ज्ञान देकर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को हुनर और नए सोच के साथ अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रामजी ने कहा कि रोजगार मेले से हुनरमंद युवाओं को शत-प्रतिशत नौकरी मुहैया कराई जाएगी। प्रशिक्षुओं को रोजगार मेले में दस कंपनियों में साक्षात्कार का मौका दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रबन्धक रोहित जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed