फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिनभर रिमझिम बरसात, बढ़ी ठंड

दिनभर रिमझिम बरसात, बढ़ी ठंड

Thu, 14 Feb 2019 06:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
दिनभर रिमझिम बरसात, बढ़ी ठंड
फोटो 000
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, एकाएक बढ़ी ठंड
पछुआ और पुरवा हवाओं के द्वंद्व से लुढ़का तापमान
जलने लगे अलाव, एक मिमी बारिश रिकार्ड, अधिकतम तापमान 18.4, न्यूनतम 12.8 डिग्री रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पछुआ और पुरवा हवाओं के द्वंद्व से एक बार मौसम के मिजाज को बदल दिया। बदले मौसम ने शहरियों की दिक्कत भी बढ़ा दी है। गुरुवार को दिनभर रिमझिम बरसात होती रही। इससे गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान गिरकर 18. 4 डिग्री सेल्सि. पर आ गया, जबकि न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज हुआ। एक मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन बारिश होने की स्थिति बनी हुई है।
पछुआ और पुरवा हवाओं के टकराने के कारण मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। सप्ताह भर पहले पछुआ हवाओं को मात देकर पुरवा हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। चार दिन तक आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। बारिश व बूंदाबांदी भी हुई थी। इसके बाद पछुआ हवाओं से मौसम साफ हो गया था। हप्तेभर बाद फिर हवाओं में द्वंद्व शुरू हो गई। रात में पुरवा व पछुआ हवाओं के टकराव से आसमान बादलों से घिर गया। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 25.8 डिग्री से घटकर 18.4 पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश से शहर में जगह-जगह किचकिच की समस्या हो गई। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज, भगवाचुंगी, पल्टनबाजार सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तन हुआ है। दो से तीन दिन तक यह स्थिति रहेगी।
विज्ञापन


किसानों के खिले चेहरे
बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश से गेहूं, चना, मटर की फसलों को लाभ पहुंचेगा। किसानों की माने तो रिमझिम बरसात फसलों के लिए अमृत के सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed