फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने प्रधान डाकघर में किया हंगामा

आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने प्रधान डाकघर में किया हंगामा

Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने प्रधान डाकघर में किया हंगामा
आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने प्रधान डाकघर में किया हंगामा
विज्ञापन

कर्मचारी की अनुपस्थित पर जताई नाराजगी, कहा आए दिन लौट रहे निराश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को आए लोगों ने काउंटर बंद देख गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान प्रधान डाकघर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया।

प्रधानडाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए अलग से काउंटर खोला गया है। काउंटर पर तैनात कर्मचारी से करीब हप्तेभर से अनुपस्थित चल रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। आए दिन लोग काउंटर से निराश लौट रहे है। मंगलवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोगों ने काउंटर पर कर्मचारी की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पहले तो आस- पास के काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। जब उन्हें माकूल जबाब नहीं मिला तो सभी आक्र ोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि हप्तेभर से आधार कार्ड बनाने के लिए हम सभी चक्कर लगा रहे है, मगर रोज निराशा हाथ लग रही है। हालांकि जानकारी होने पर पहुुंचे अफसरों ने किसी तरह उन्हेें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed