फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 लाख रुपये के लिए प्रापर्टी डीलर को अगवा कर मार डाला

11 लाख रुपये के लिए प्रापर्टी डीलर को अगवा कर मार डाला

Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
11 लाख रुपये के लिए प्रापर्टी डीलर को अगवा कर मार डाला
11 लाख रुपये के लिए प्रापर्टी
विज्ञापन

डीलर को अगवा कर मार डाला
- तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, नहीं मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। हेराफेरी के 11 लाख रुपये न देने पर दोस्त ने ही प्रापर्टी डीलर को अगवा करने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश रायबरेली जनपद के ऊंचाहार स्थित एक नहर में फेंक दी। काफी तलाश के बाद भी लाश नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने नहर से बैग बरामद कर लिया। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। मुख्य आरोपी पहले से ही जेल जा चुका है।

नवाबगंज थाने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि 3 सितंबर को नगर कोतवाली के भदोही निवासी आशीष सिंह ने अपने पिता अनिल सिंह को अगवा कर लिए जाने व उनकी हत्या की आशंका जताई थी। उसने अपहर्ताओं द्वारा लगातार 11 लाख रुपये की डिमांड करने की भी जानकारी दी थी। मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने अस्थान नहर पुल के पास से तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए सुरेश पटेल पुत्र माताफेर निवासी कुम्हारन का पुरवा अस्थान के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ सूरज श्रीवास्तव उर्फ निलेश पुत्र अनिल कुमार निवासी लवाना भवानीगंज थाना नवाबगंज और बृजेश सिंह पुत्र शीतला बख्श सिंह निवासी शेखमोहम्मदपुर थाना नवाबगंज भी हाथ लगे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि जेल में निरुद्ध अभियुक्त दिनेश पटेल निवासी कुम्हारन का पुरवा मृतक अनिल सिंह का दोस्त था। दोनों मिलकर मध्य प्रदेश में एटीएम से हेराफेरी कर रुपये निकाला करते थे। हेराफेरी के 11 लाख रुपये के बटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसको लेकर आरोपियों ने कैथौला इलाके में अनिल की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सतहरा एनटीपीसी नहर में फेंक दिया। सफारी कार को इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर अनिल सिंह का बैग, आईकार्ड, कपड़े बरामद कर लिये। लाश की तलाश में पुलिस लगी हुई है। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि अभी घटना में दीपू पुत्र श्रीराम पटेल निवासी गहरू का पुरवा नवाबगंज और लाल तिवारी उर्फ दिनेश तिवारी उर्फ नेता निवासी भदोही की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना में कुल 6 लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी दिनेश पटेल को पुलिस ने पहले ही गांजा के साथ पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed