फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अटलजी के नाम पर होगा बाबागंज का पार्क

अटलजी के नाम पर होगा बाबागंज का पार्क

Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अटलजी के नाम पर होगा बाबागंज का पार्क
news
प्रतापगढ़। शनिवार को शहर के हादीहाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के साथ ही साहित्यकारों की भीड़ रही। अटलजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उनके अविस्मरणीय व्यक्तित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व आने वाली नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने बाबागंज स्थित पार्क का नाम अटलजी के नाम रखने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व प्रकाश पुंज की तरह है। उनका अमिट व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि अटलजी ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके देश का सशक्त बनाया। देश के प्रति उनका योगदान भूलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी ने राजनीति की सही परिभाषा प्रस्तुत की है। उन्होंने देश हित को ही सही राजनीति बताया। उनका जीवन सरल एवं शालीन था, जो युगो- युगों तक याद किया जाएगा। कांगे्रस नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा अटलजी को दिए गए श्रद्धांजलि पत्र को पढ़ा।
विज्ञापन


सांसद प्रमोद ने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है। इस मौके पर सदर विधायक संगललाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास, राजा अनिल प्रताप सिंह ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी पं. राममूर्ति त्रिपाठी व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। सभा के बाद सभी लोगों ने मौन श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अवधेश मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, गणेशनारायण मिश्र, डा. श्याम शंकर शुक्ल, एलायंस क्लब के एमसीनार्थ जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी सिंह, नीलम सिंह, कुसुमलता सिंह, पूर्व विधायक विन्ध्यवासिनी कुमार, डा. प्रशांतदेव शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, सूर्यकांत निराला, रवि गुप्ता आदि ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed