{"_id":"5b81a43b42c79246424d68b7","slug":"21535222843-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस के इंजन पर बैठकर एजीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस के इंजन पर बैठकर एजीएम ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
train engine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। एजीएम के आने की खबर पर रेल कर्मचारियों में खलबली मच गई। हालांकि वह ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। इंजन पर बैठकर ही निरीक्षण किया। एजीएम ने शनिवार को बनारस से लखनऊ जा रही जनता एक्सप्रेस के इंजन पर बैठकर रेलवे ट्रैक के साथ ही इलेक्ट्रिक लाइन और कलर सिंग्नल का निरीक्षण किया। उनके आने की खबर पहले ही प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र को हो गई थी। उन्होंने साफ सफाई के साथ ही अन्य तैयारी कर ली थी।
आठ घंटे ब्लाक रहेगा लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग रविवार को आठ घंटे ब्लाक रहेगा। इस दौरान फुट ओवरब्रिज पर गार्डर रखा जाएगा। इसके लिए इलाहाबाद से क्रेन मंगवाई गई है। रविवार को सुबह आठ से चार बजे तक ब्लाक लिया गया है। रक्षाबंधन के दिन ब्लाक लेने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सीट बेचने वाला संविदा रेलकर्मी को जीआरपी ने दबोचा
प्रतापगढ़ से चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस की सीट बेचकर रेल कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। जनरल कोच की सीट बेचने वाले रेल कर्मचारी की कई दिनों से जीआरपी और आरपीएफ तलाश कर रही थी। शनिवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के करनपुर निवासी मोहम्मद अकरम रेल विभाग में संविदा पर तैनात है। उसकी ड्यूटी पद्मावत एक्सप्रेस की धुलाई और सफाई करने के लिए लगती है। वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर लाने के पहले मोहम्मद अकरम दो सीट पर कब्जा जमा लेता है। जिन यात्रियों से पैसा पाता था उनको सीट बेच देता था। जीआरपी ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।