फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चार पेज की सूचना के लिए जमा कराया 1920 रुपये

चार पेज की सूचना के लिए जमा कराया 1920 रुपये

Tue, 21 Aug 2018 07:00 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
चार पेज की सूचना के लिए जमा कराया 1920 रुपये
ग्राम पंचायतों की सूचना देने में बीडीओ कितनी लापरवाही बरत रहे हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। गौरा बीडीओ ने जनसूचना अधिकार के तहत सूचना देने के लिए आवेदक से 1920 रुपये जमा कराया और चार पेज में सूचना थमा दी। इससे पीड़ित आवेदक ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए डीपीआरओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

गौरा विकास खंड के बेहदौलकला निवासी प्रभाकर प्रसाद मिश्र ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यो की सूचना बीडीओ से जनसूचना के अधिकार के तहत मांगी थी। बीडीओ ने 960 पेज में समाहित सूचना देने के लिए 1920 रुपये खाते में जमा करने को कहा। 29 मई 2018 को पीड़ित ने बैंक में रुपये जमा कर ब्लाक में रसीद भी मुहैया करा दी। मगर बीडीओ ने उन्हें चार पेज की आधी-अधूरी बगैर प्रमाणित सूचना दे दी। प्रभाकर प्रसाद मिश्र ने बताया कि डीपीआरओ से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की गई है, मगर अभी तक न तो सूचना मुहैया कराने और कार्रवाई की कोई पहल की गई है। यह तो महज उदाहरण है, ऐेसे कई लोग हैं, जो सूचना मांगते हैं और विभागीय अधिकारी देने के बजाय गोल-मटोल जबाब देते हैं। पारदर्शिता लाने के लिए बना सूचना का अधिकार कानून ऐसे अधिकारियों के कारण बेकार साबित हो रहा है। ऐसी सूचना का क्या फायदा जो मौके पर न मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed