फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2090 heaters are tormenting the people of Majras, could not electrify

2090 मजरों के लोगों को सता रही गर्मी, नहीं हो सका विद्युतीकरण

Sat, 01 May 2021 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
2090 heaters are tormenting the people of Majras, could not electrify
प्रतापगढ़। बिजली से वंचित मजरों को रोशन करने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना जिले में साकार नहीं हो सकी। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से विद्युतीकरण पूरा नहीं हो सका। जिले में 2090 मजरे अभी भी बिजली से वंचित हैं। गर्मी से पहले इन्हें रोशन करने का दावा किया गया था, मगर कुछ नहीं हो सका। विद्युतीकरण न होने से मजरों के लोग गर्मी में परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली से वंचित मजरों को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2018 में योजना के तहत बिजली से वंचित मजरों को चिह्नित किया गया। जिले में ऐसे लगभग छह हजार मजरों की सूची तैयार की गई। विद्युतीकरण के लिए 398 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। बजाज कंपनी को विद्युतीकरण की जिम्मेदारी मिली। शुरुआती दौर में तेजी से काम चला, लेकिन बाद में ठेकेदार लापरवाही बरतने लगे। टाइम लाइन नजदीक आने पर अफसरों ने जांचकर फटकार लगाई तो काम में तेजी आई, मगर इसके बाद भी 2500 हजार से अधिक मजरों का कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इनमें करीब 500 मजरे ऐसे थे, जहां उपकरणों के अभाव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद अफसरों ने इसकी जांच शुरू की, तो कार्यदायी संस्था की पोल खुल गई। वाराणसी व लखनऊ से आए अफसरों ने ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई। गर्मी से पहले विद्युतीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया, मगर इसके बाद भी काम अधूरा रह गया। लापरवाही व अफसरों की उदसीनता के कारण अब बिजली से वंचित मजरों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे मजरों में जाना पड़ता है। इसे लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से भी लोगों ने शिकायत की, मगर कुछ नहीं हो सका। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि जहां कार्य अधूरा था, उसे पूरा कर लिया गया है। बिजली से वंचित 2090 मजरों की सूची तैयार की गई है। प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल खड़े है, तैयार नहीं हो सकी लाइन
भुपियामऊ के पूरे बाछिल गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। गांव में पोल खड़े है, मगर लाइन तैयार नहीं हो सकी। विभागीय अफसर बिजली से वंचित मजरों में अधूरे पड़े विद्युतीकरण के कार्य को पूरा करने का दावा कर रहे हैं, मगर गांव में सिर्फ पोल गड़े हैं। दो साल बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंची है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed