फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसानों को दी गई सरसों की खेती की तकनीकी जानकारी

किसानों को दी गई सरसों की खेती की तकनीकी जानकारी

Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दी गई सरसों की खेती की तकनीकी जानकारी
फोटो- 44
विज्ञापन

किसानों को दी सरसों की खेती की तकनीकी जानकारी
कुंडा(ब्यूरो)। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रामपुर संग्रामगढ़ के बीर सिंहपुर गांव में सरसों की ऊसर प्रजाति का अंग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कराया गया है। मंगलवार को वैज्ञानिकों ने एक गोष्ठी का आयोजन कर खेत के पास ही किसानों को फसल के बारे में जानकारी दी। इस प्रजाति के प्रति किसानों का ध्यान आकर्षित कराने के लिए प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र के वैज्ञानिक अवधेश कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि यह प्रजाति मात्र 100 से 110 दिन में परिपक्व हो जाती है। इसके साथ ही 7-8 कुंतल प्रति हेक्टेअर उपज मिलती है। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरसों की इस प्रजाति से ऊसर भूमि में भी अच्छा उत्पादन प्राप्त कर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान गांव के उमाशंकर सिंह, बिजय सिंह, सुनील सिंह, मेवालाल, धर्मेंद्र, महादेव, सीमा आदि ने सरसों की फसल का प्रक्षेत्र भ्रमण किया।
फोटो- 45
नहर में मिली लावारिस बाइक
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव के पास नहर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बाइक पानी के अंदर देखी। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने बाइक को बाहर निकलवाया। इसके साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर थाने चली आई। गाड़ी बस्ती जिले की किसी मालती देवी के नाम है। गाड़ी पर जो नंबर पड़ा हुआ है वह सुपर स्प्लेंडर का है जो 12 साल पहले आवंटित हुआ था। ऐसे में पुलिस इसे चोरी की गाड़ी मानकर चल रही है।
विज्ञापन


गोंदाही मेले से बाइक चोरी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर चौरंग निवासी हेमराज पाल थाना क्षेत्र के देवनगर गोंदाही मेले में मेला देखने गया था। इस दौरान चोरों ने उसकी बाइक उड़ा दी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 46
शिक्षा से ही संवरेगा नौनिहालों का भविष्य
बाघराय (ब्यूरो)। शिक्षा एक ऐसी कड़ी है जिसके माध्यम से ही छात्र-छात्राओं का भविष्य संवरेगा। यह बातें क्षेत्र के लोसनापुर स्थित कुंवर बहादुर मेमोरियल बाल विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहीं। कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं जलकर समाज को शिक्षा रूपी प्रकाश देने का कार्य करता है। यह विद्यालय क्षेत्र का उच्च शिक्षण संस्थान बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार प्रधान व संचालन अजय यादव ने किया। छात्र-छात्राओं में श्रेया, प्रज्ञा, लकी, शिवानी, आकृति, दिलीप, चांद, संजना आदि ने नाटक नृत्य राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर लाल बहादुर, राजेश, अमित, मोहित, शीला, शशि, कुमकुम, पंकज आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक अजय यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर पुलिस ने गश्त के दौरान लाला बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पूछताछ शुरू कर दी। इस पर युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद यादव के रूप में हुई। केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

फोटो- 48
औतारपुर व शकरदहा में लगी चुनावी पाठशाला
बाघराय(ब्यूरो)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अवतारपुर व पंचायत भवन शकरदहा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पाठशाला चलाई गई। इसमें एसडीएम विजय पाल सिंह ने लोगों से पूछा कि इस गांव में वह कौन है जो लोगों को वोट देने से रोकता है। अति संवेदनशील केंद्र शकरदहा व अवतारपुर के लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको मत देने से रोकता है या प्रलोभन देकर वोट डलवाना चाहे तो इसकी सूचना उन्हें तुरंत दें। सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें। मत देते समय परिचय पत्र अवश्य ले जायें। यदि पहचान पत्र नहीं है तो 11 विकल्प हैं जिसमें चालक लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि शामिल हैं। सीओ सदर बबिता सिंह ने लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। एसडीएम कुंडा ने गांव के लल्लन सिंह के बारे में पूछताछ की। लोगों के अनुसार वह शरारती किस्त का व्यक्ति है लेकिन इन दिनों वह भट्ठे पर गया है। एसडीएम ने एसओ बाघराय को कहा कि ऐसे लोगों पर पुलिस मुस्तैदी से नजर रखे। हालांकि पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस दौरान लोगों को वीवीपैट मत प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधान गबलू सिंह, संजय सिंह, शुभम सिंह, फिरोज खान, शाहिद अख्तर, रामपियारे पासी, लाल सिंह, मुस्ताक, महेश आदि मौजूद रहे।

फोटो- 47
बाघराय के अधेड़ की लालगोपालगंज में ट्रक से कुचलकर मौत
बाघराय(ब्यूरो)। बाघराय के एक अधेड़ की प्रयागराज के लालगोपालगंज में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव निवासी मोहम्मद सलीम (45) पुत्र खलील प्रयागराज के लालगोपालगंज में रहकर ठेलिया पर दुकान लगाता था। बुधवार की भोर में वह घर लौट रहा था। लालगोपालगंज में वह बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मोहम्मद सलीम मूलत: गाजियाबाद का रहने वाला है। 20 वर्ष पहले इसकी शादी बिहार में मोहम्मद हिफाज की पुत्री रेशमा बानो से हुई थी। तब से सलीम अपना घर बना कर बिहार में ही रह रहा था। उसकी मौत से पत्नी रेशमा बानो पुत्र फैजान (10) पुत्री अनम बानो (8) रौनक बानो (6) का रो कर बुरा हाल है।

महिला से गांव के दबंग ने की छेड़छाड़
कुंडा(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरिष्ठा अर्जुन अतेरू गांव निवासी यशोदा देवी पत्नी धीरेंद्र पटेल ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि गांव के दबंग ने उससे कहा कि महिला का घर उसकी जमीन में बना है। अगर वह उसके कहने के अनुसार नहीं चलती तो उसे व उसके पति से वहां से भगा दिया जाएगा। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो वह भाग निकला।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बहन गंभीर
परियावां (ब्यूरो)। बहन के बेटे के इलाज के लिए जा रहे युवक की बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हेा गई। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर निवासी धीरेंद्र (24) पुत्र रामखेलावन अपनी चचेरी बहन माधुरी (25) पुत्री बसंतलाल को साथ लेकर उसके बच्चे अंकुर का इलाज कराने के लिए बुधवार को ऊंचाहार जा रहा था। ब्रह्म्मरौली बार्डर के पास पीछे से आई बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को ऊंचाहार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में धीरेंद्र की मौत हो गई, जबकि माधुरी का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। धीरेंद्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम उसके शव का इंतजार किया जा रहा था। उधर, बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed