फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रियायत के बाद भी दाखिल नहीं कर रहे रिटर्न

रियायत के बाद भी दाखिल नहीं कर रहे रिटर्न

Sat, 13 Jan 2018 07:49 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
रियायत के बाद भी दाखिल नहीं कर रहे रिटर्न
प्रतापगढ़। जिले के बहुत से व्यापारी रिटर्न दाखिल करने में अब भी कोताही बरत रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार वाणिज्य कर विभाग मुख्यालय से ऐसे व्यापारियों की सूची सार्वजनिक की गई है। यह हाल तब है जब विभाग की ओर से रियायत देते हुए विलंब शुल्क घटा दिया गया है।
विज्ञापन


जीएसटी के तहत पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को प्रत्येक माह की 20 तारीख तक ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करना पड़ता है। तय तिथि तक रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों से पूर्व में प्रतिदिन 200 रुपये की दर से अर्थदंड वसूली होती थी। मगर बाद में हुए संसोधन में सरकार ने व्यापारियों के हित में विलंब शुल्क घटाकर 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। नियमित रूप से रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले व्यापारियों की जिले वार सूची पहली बार लखनऊ में जारी की गई। इसमें खुलासा हुआ है कि जिले के 1,472 व्यापारी ऐसे हैं, जो नियमित रूप से रिटर्न नहीं दाखिल कर रहे हैं। अगर पंजीकरण कराने वाले किसी व्यापारी ने उस माह में कोई खरीद-फरोख्त नहीं की है तो उसे प्रतिमाह 20 रुपये की दर से विलंब शुल्क चुकता करना होगा।
विज्ञापन


दरअसल जुलाई में जीएसटी लागू होने के बाद शुरुआत में व्यापारियों को ऑनलाइन रिटर्न भरने की जानकारी नहीं थी। इसलिए केंद्र सरकार ने तीन माह की छूट दे दी थी। सूत्रों की मानें तो व्यापारियों को आशा है कि आगे भी विलंब शुल्क भुगतान से छूट मिल सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब विलंब शुल्क पर कोई छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं उपायुक्त वाणिज्यकर हरिसहाय सिंह का कहना है कि पंजीकृत व्यापारियों का रिटर्न दाखिल करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। जो लोग रिटर्न नहीं दाखिल कर रहे हैं, उन्हें फोन करके विलंब शुल्क के साथ अविलंब दाखिल करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed