फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   200 new workers will be created at every booth

Pratapgarh News: हर बूथ पर बनाए जाएंगे 200 नए कार्यकर्ता, घर-घर होगा संपर्क

Fri, 06 Sep 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
200 new workers will be created at every booth
भाजपा हर बूथ पर 200 नए कार्यकर्ता बनाएगी। भाजपा नेता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। 100 नए कार्यकर्ता बनाने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्यता मिलेगी। फोन से मिस्ड कॉल देकर लोग भाजपा से जुड़ सकेंगे। 2014 में भाजपा ने मोबाइल से सदस्य बनाने की वृहद शुरुआत की थी। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का अवसर भाजपा को प्राप्त हुआ। यह बातें भाजपा राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने शहर के सगरा स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को कहीं।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में 2017 से 2022 तक तीन करोड़ सदस्य भाजपा के बने। आगे भी पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने का काम कर रही है। दो सितंबर से शुरू हुए सदस्यता अभियान के तहत चार सितंबर तक प्रदेश में 10 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने राजनीति में डिजिटलाइजेशन करण के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि जिले के खिलाड़ियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों व समाजसेवियों को भाजपा सदस्यता दिलाएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, साधु दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed