फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20 people including three WHO employees, female constables found infected

डब्लूएचओ के तीन कर्मचारी, महिला कास्टेबल समेत 20 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
20 people including three WHO employees, female constables found infected
corona
डब्ल्यूएचओ के तीन कर्मचारियों और पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल समेत 20 लोग स्वास्थ्य विभाग की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें किसी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण दिनोंदिन फैलता जा रहा है। बुधवार को 2539 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें बीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें डब्ल्यूएचओ के तीन कर्मचारी, पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल, सदर बाजार के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मंगलवार देर रात हुई जांच में सीएमओ आफिस में तैनात चार और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने संक्रमितों को होम आइसोलेट करवा दिया है।
विज्ञापन

जिससे कोरोना संक्रमण फैलने न पाए। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इससे लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वे संक्रमित हो गए हैं। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को अस्पताल में जाकर जांच करानी चाहिए। जिससे खुद के साथ परिवार और अपने साथियों को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मॉस्क जरूर लगाएं। दो गज की दूरी, मॉस्क जरूरी जैसे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed