फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   24 घंटे बिजली देकर मनाएंगे सौभाग्य उत्सव

24 घंटे बिजली देकर मनाएंगे सौभाग्य उत्सव

Mon, 25 Feb 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बिजली देकर मनाएंगे सौभाग्य उत्सव
24 घंटे बिजली देकर मनाएंगे सौभाग्य उत्सव
विज्ञापन

एक अप्रैल से शहर और गांव को मिलेगी 24 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को शहर और गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करके सौभाग्य उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। हालांकि कार्यक्रम कहां और कब मनाया जाएगा। इसका निर्णय अभी तक विभाग नहीं कर पाया है। फिलहाल विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शहर और गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते बिजली विभाग भी अलर्ट हो गया है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले में 1.18 लाख कनेक्शन सापेक्ष 1,38,120 नि:शुल्क कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले के 9094 मजरों का विद्युतीकरण करना था, अभी तक 3850 गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 2381 मजरों में अगले सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा। 2863 मजरें ऐसेे हैं, जिसमें 31 मार्च तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गड़वारा, कुंडा और लालगंज उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई है, जबकि 33/11 केबीए क्षमता वाले हंडौर, मानिकपुर और पूरेहिरावन का निर्माण कराया जा रहा है। पूरे जिले को रोशन करने में 651.54 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं। जबकि जिले में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर चार लाख हो गई है।
विज्ञापन


शौचालय बना नहीं और हो गया भुगतान
लालगंज के महिमापुर ग्राम पंचायत में धांधली की शिकायत
प्रतापगढ़। शौचालय की धनराशि का बंदरबांट करने वालों की पोल गांव वाले खोल रहे हैं। लालगंज विकास खंड के महिमापुर में शौचालय बनाने के लिए मिली धनराशि तो निकल गई है, मगर अभी तक अधिकांश लाभार्थियों का शौचालय नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना में बंदरबांट करने वालों की पोल धीरे-धीरे खुल रही है। गांव तो ओडीएफ हो गया है, और कागज पर शौचालय भी बन गए हैं। मगर हकीकत यह है कि गांव के लाभार्थी शौचालय बनने का इंतजार कर रहे हैं। लालगंज इलाके के महिमापुर गांव निवासी सुशील कुमार तिवारी, सुभाष शांती, रामबचन, सत्य नारायण, सादिक, मोसिम ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed