{"_id":"5a06f28c4f1c1b60678ba7de","slug":"191510404748-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगीपुर बाजार में आए दिन लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगीपुर बाजार में आए दिन लगता है जाम
Updated Sat, 11 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संागीपुर। रोड सीमा पर अतिक्रमण एवं बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से संागीपुर बाजार में आए दिन जाम लगता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए न तो संबंधित विभाग और न ही स्थानीय पुलिस आगे आ रही है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।
सांगीपुर बाजार में कहने के लिए हाई वे है। सात मीटर चौड़ी सड़क होने के बावजूद भी वाहनों के लिए जगह कम पड़ रही है। पटरी दुकानदार के अलावा स्थाई दुकानदार भी सामान सड़क से सटा कर रख देते हैं। ग्राहक अपनी बाइक व चार पहिया वाहन सड़क पर ही खड़ी कर खरीदारी करते हैं। आमने-सामने से आ रहे ट्रक या फिर बस को गुजरने में काफी वक्त लग जाता है। सबसे ज्यादा जाम मुख्य तिराहे पर लगता है। उसकी वजह यह है कि तिराहे के पास ही बाजार लगती है। जाम की समस्या एक दो दिन की नहीं है। टोल बचाने के चक्कर में लोडेड ट्रक रायबरेली व परसदेपुर से सांगीपुर होकर ही निकलते हैं। यह भी एक वजह है जाम लगने की। वहीं लोगों का दुकानों का सामान पटरी न रखा जाए और वाहनों को उचित स्थान पर खड़ा किया जाए तो जाम से छुटकारा मिल सकता है।