फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   18508 consumers notice for not depositing electricity bill

बिजली बिल जमा न करने पर 18508 उपभोक्ताओं को नोटिस

Wed, 24 Mar 2021 09:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
18508 consumers notice for not depositing electricity bill
18508 consumers notice for not depositing electricity bill
पट्टी। बिजली विभाग की तरफ से घरेलू और नलकूप कनेक्शन पर सरचार्ज में शत प्रतिशत माफी की योजना चलाने के बाद भी पट्टी सब डिवीजन में 18508 उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं किया। बिजली विभाग ने अब इन बकाएदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बकाए की वसूली के लिए विभाग ने पिछले कई माह से अभियान चला रखा है। वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में घरेलू तथा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत-प्रतिशत माफी की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के साथ बिजली बिल जमा करने पर छूट दी जानी थी। विभाग के इन प्रयासों के बावजूद भी हजारों उपभोक्ताओं ने न तो बकाया जमा किया है न ही रजिस्ट्रेशन कराया। अब विभाग ने इन उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिया है। उन्हें बताया है कि अगर 31 मार्च तक उनके बिल जमा नहीं होते हैं तो विभाग उनका कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी की जाएगी। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

किराया मांगने पर होमगार्ड ने परिचालक को पीटा
पट्टी। किराया मांगने पर होमगार्ड ने परिचालक की लाठी से पिटाई कर दी। लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। परिवहन निगम की एक बस कोटिया से लखनऊ तक जाती है। बुधवार सुबह बस यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस पर चालक राजकपूर शर्मा तथा परिचालक अरविंद सरोज की ड्यूटी थी। सदहा बाजार में चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात एक होमगार्ड बस में सवार हुआ। बस पट्टी कस्बे में पहुंची तो परिचालक ने होमगार्ड से टिकट के रुपये मांगे। जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच होमगार्ड ने लाठी से परिचालक अरविंद सरोज पर हमला कर दिया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लिपिक अच्छेलाल यादव समेत अन्य लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed