फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   48 घंटे ठप रहेगी 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति

48 घंटे ठप रहेगी 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Thu, 16 May 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे ठप रहेगी 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
48 घंटे ठप रहेगी 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति
रानीगंज विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए लिया जाएगा ब्रेक
लो वोल्टेज से मिलेगी निजात, दुरुस्त होगी आपूर्ति व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रानीगंज उपकेंद्र से जुड़े 200 गांवों की आपूर्ति शुक्रवार और शनिवार को पूरी तरह बाधित रहेगी। दो दिन तक उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य चलेगा। 5 एमवीए से बढ़ाकर उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए की जाएगी। इससे लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
रानीगंज विद्युत उपकेंद्र से रामनगर, दांदूपुर, दरियापुर, हुसैनपुर, देवगढ कमासिन, मीरपुर, फतेहपुर, नरी, भूपतपुर, हरिकापुर, भैंसौना सहित क्षेत्र के दो सौ गांव जुड़े हुए हैं। उपकेंद्र की क्षमता महज पांच एमवीए है। लोड अधिक होने के कारण आए दिन फीडर व ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी रहती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर सहमति मिल गई है। क्षमता वृद्धि का कार्य शुक्रवार व शनिवार दो दिन चलेगा। इसके लिए टीम व ट्रांसफार्मर दोनों आ गए हैं। जेई रमेश चंद्र ने बताया कि क्षमता वृद्धि के कार्य के दौरान दो दिन तक सभी फीडरों की आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन


फोटो 00
बच्चों को मिट्टी के जलपात्र वितरित कर बताए परोपकार के मायने
एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को बांटे घड़े व जलपात्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को मिट्टी के जलपात्र वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें पशु-पंक्षियों के प्रति दया, करुणा व परोकार का भाव रखने का संदेश दिया गया। उन्हें गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों के जलपात्र में जल भरने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर व विद्यालय अध्यक्ष समाजसेवी रोशनललाल ऊमरवैश्य ने कहा कि पशु-पक्षियों को संरक्षित करने के लिए क्लब गर्मी के दिनों में शहर से लेकर गांव तक मिट्टी के जलपात्र का वितरण कर रहा है। क्लब के पदाधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को पशु-पक्षियों के महत्व व उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए वह मिट्टी के जलपात्र देकर उसमें जलभरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंध ने भी जलपात्र वितरण में सहयोग किया। प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि घुमंतू जानवरों के लिए चिलबिला नगर में 10 हौदे बनाए गए हैं। प्याऊ भी बनाए जा रहे हैं, ताकि पशु-पक्षियों को गला तर करने के लिए भटकना न पड़े। प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि ऐसे प्रयास से बच्चों में परोपकार की भावना का सृजन होता है। इस अवसर पर अजय तिवारी, नागेंद्र मिश्र, बृजेश तिवारी, प्रीती सिंह, लक्ष्मी तिवारी, विभा शुक्ला, शिवानी पाल, शिवशंकर यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed