{"_id":"5cdad1a5bdec22075f5781a1","slug":"181557844389-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-49, 50
ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत
कुंडा के तिरंगा तिराहे पर मंगलवार शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममौली गांव निवासी रवि कुमार पटेल (30) पुत्र रामनाथ पटेल मंगलवार शाम बाइक से अपनी ससुराल हथिगवां के खांभा गांव जा रहा था। कुंडा के तिरंगा तिराहे पर कार सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रवि को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी शंाति देवी पत्नी स्व. मानिकचंद बेटी से मिलने दिल्ली गई थी। इस दौरान घर बंद देख चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखी हजारों की नकदी समेत सामान उठा ले गए। वह दिल्ली से लौटी तो घर का ताला टूटा देख परेशान हो गई। देखने पर पता चला कि घर का सारा सामान गायब हो गया है। उसने इसकी सूचना थाने में दी है।
विज्ञापन
निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी
कुंडा(ब्यूरो)। सीएचसी अधीक्षक कुंडा डा.दिनेश सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के भदरी और हथिगवां पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इस पर उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखकर दोनों अस्पतालों के कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
आग से गृहस्थी जली
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के रजनपुर निवासी संतोष गुप्ता पुत्र परिहार गुप्ता के घर में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर शराबे पर आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग से उसकी पूरी गृहस्थी जल गई।
मामूली विवाद में भिड़ी महिलाएं, रिपोर्ट
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे मसवन निवासी एक ही परिवार की महिलाएं और पुरुष पारिवारिक विवाद में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से उषा पांडेय पत्नी रमाकांत की तहरीर पर विकास, संजू, स्वाति और दूसरी तरफ से संजू पत्नी ललित की तहरीर पर आलोक पुत्र अमृतलाल, लाल जी पुत्र रामकरन, राम पुत्र लालजी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
फोटो- 46, 47
भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य का हो जाता है उद्धार
बाबागंज(ब्यूरो)। क्षेत्र के भवानीगंज प्रधान लवकुश शुक्ला के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास अतुल जी महराज ने बताया की भगवान को भाव के साथ कोई भी बुलाए तो वह दौड़ते हुए उसके पास स्वयं आ जाते हैं। भक्त कोई भी हो भगवान तो सिर्फ भक्ति देखते हैं। आगे बताया कि श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। कथा के दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डा. केएन ओझा, प्रमुख पंकज सिंह, अमर कुमार, राजेश तिवारी बाबा, पप्पू दुबे, कुंवर मुन्नू सिंह, राकेशधर द्विवेदी, मनोज पांडेय, राजवर्धन सिंह समेत हजारों श्रोतागण मौजूद रहे।
सांड़ के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण
डेरवा(ब्यूरो)। पिछले दो सालों से एक सांड के आतंक से दर्जनों गांवों के लोग परेशान है। सांड़ के हमले से अब तक क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। सांड़ से लोग इस तरह आतंकित हैं कि इस भीषण गर्मी में भी घरों के अंदर सोने को विवश हैं।
क्षेत्र के दवाराय का पुरवा, मोतीराम का पुरवा, ठकुराइन का पुरवा, रामबख्श का पुरवा, विकरा खास, महेशगंज, पांडेय का पुरवा, रामगढ़, नई बाजार, गरीबशाह का तकिया, पठान का पुरवा, जिल्ला, शुरवारन का पुरवा, केवल का पुरवा, महियामउ आदि गांवों के लोग दो साल एक साड़ से परेशान हैं। 2017 में जेठवारा थानाक्षेत्र के मोतीराम का पुरवा निवासी रामगोपाल गौतम (65) की इसी सांड़ के हमले से मौत हो गई थी। छह माह पूर्व जेठवारा थाना क्षेत्र के ही ठकुराइन का पुरवा निवासी नरसिंह प्रसाद पांडेय (70) को घर के बाहर सोने के दौरान सांड़ ने रगड़ कर मार डाला था। इसके अलावा महियामउ निवासी विशम्भर पांडेय पर भी सांड़ ने हमला कर दिया था। हालांकि उनकी जान बच गई। इसी तरह राम कृष्ण पांडेय, छोटेलाल पांडेय, रमा शंकर पांडेय व झम्मन लाल तथा सोनल(20) पुत्र राजकुमार सहित दर्जनों लोग सांड़ के हमले से घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन कोई हल नहीं निकला। एक बार फिर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सांड़ से निजात दिलाए जाने की मांग की है।