{"_id":"5c6ae978bdec22737d20d438","slug":"181550510456-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
उफ! एक किमी पार करने में लग गए दो घंटे
हाइवे पर जाम से जूझते रहे लोग, गलियों में वाहनों का रेला
चौक, जिला व महिला अस्पताल जाना हुआ दुश्वार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सोमवार को जाम के झाम से पूरा शहर जूझता रहा। हर जगह वाहनों की कतार नजर आई। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर लोग जाम से जूझते रहे। गलियों में वाहनों का रेला लगा रहा। सबसे अधिक दिक्कत जिला व महिला अस्पताल जाने में हुई दुश्वार हो गया। वाहनों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे का समय लग गया।
सोमवार को करीब दस बजे से शहरियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। 12 बजते-बजते हालात बेहद खराब हो गए। शहर की सड़कों पर वाहनों का जमघट तो लगा ही था लेकिन गलियों में भी वाहनों की कतारे लगी रही। सबसे अधिक समस्या जीआईसी से लेकर चौक घंटाघर तक लोगों को जाने में हुई। इस रास्ते पर वाहनों का पहिया ऐसा थमा कि लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटों लग गए। पंजाबी मार्केट, सब्जी मंडी, फलमंडी वाले मार्ग पर भी यही स्थिति रही। प्रयागराज से लेकर अयोध्या जाने वाले राजमार्ग पर भंगवा चुंगी से लेकर सदर बाजार व चिलबिला तक राहगीर जाम के झाम से जूझते रहे। हाइवे से लेकर चौक घंटाघर रोड पार करने में लोगों को काफी समय लग गया। एक किमी का सफर करने में चार पहिया सवार लोगों को दो घंटे का समय लग गया। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस नदारद रही। स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी गायब दिखे।
पैदल चलना भी रहा दुश्वार
सोमवार को शहर में वाहनों के जाम से दूर दराज से आए लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। जिला अस्पताल गेट पार करने में लोग पैदल नहीं चल पा रहे थे। वाहनों के करीब खड़े होने के कारण लोगों के सामने यह दिक्कत सामने आई।
विज्ञापन
एंबुलेंस भी जाम में फंसी
मरीज को उपचार के लिए लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी सोमवार को जाम में फंस गई। कंधई से मरीज लेकर जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस को रास्ता हूटर बजाने के बाद भी नहीं मिल रहा था। यह देख आसपास के लोग आगे आए तो जाकर रास्ता बन सका। हालांकि लोगों को दूसरे वाहन सवार लोगों से कहासुनी भी करनी पड़ी।
पुलिसकर्मी लेने लगे चाय की चुस्कियां
शहर में जाम की समस्या की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को जाम हटवाने व चेकिंग करने के लिए कोतवाली से भेजा। वे बाहर जाने के बाद जाम हटवाने के बजाय चाय की चुस्कियां लेते रहे।
कार की मांग पर टूटी शादी, केस दर्ज
सांगीपुर (ब्यूरो)। शादी होने से पहले ही दहेज में कार की मांग करना वर पक्ष के लिए भारी पड़ गया। कन्या पक्ष की तरफ से चार लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि भगतपुर गांव के वैभव की शादी अमेठी जिले के राजेश की बेटी के साथ तय थी। शादी 22 फरवरी को निश्चित हुई। कन्या पक्ष की तरफ से अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया जा रहा था। आरोप है कि वर पक्ष की तरफ से कार की मांग की गई। जिस पर कन्या पक्ष की तरफ से शादी में कार दे पाने की असमर्थता जताई गई। शादी में कार न दिए जाने पर शादी से इंकार कर दिया गया। कन्या पक्ष की तरफ से राजेश कुमार ने वर पक्ष के वैभव समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत सांगीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।